{"_id":"603ea885bc02b20b142e5ff2","slug":"aligarh-news-daughter-of-the-deceased-said-gaurav-is-a-top-terrorist","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस कांडः मृतक किसान की बेटी बोली, एक नंबर का आतंकवादी है गौरव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस कांडः मृतक किसान की बेटी बोली, एक नंबर का आतंकवादी है गौरव
Wed, 03 Mar 2021 02:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 03 Mar 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
मुख्य आरोपी...
- फोटो : अमर उजाला
सासनी क्षेत्र में हत्या किए गए किसान की छोटी बेटी ने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी गौरव एक नंबर का आतंकवादी है। उसने लोगों को सोमवार को हुई वारदात के बारे में बताते हुए यह बात कही।
विज्ञापन
उसने बताया कि गौरव साथियों के साथ खेत पर पहुंचा और उसने पापा को मेरे और मम्मी के सामने गोली मार दी। उसने बताया कि गौरव ने 16 जुलाई 2018 को उसके साथ घर में घुसकर छेड़खानी की थी। इसका मुकदमा दर्ज कराया गया था। गौरव इस मामले में जेल भी गया था। तब से गौरव उसके पापा पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था। साथ ही वह जान से मारने की धमकी भी देता था।
विज्ञापन
अपनी मौसी के घर आता था गौरव
गौरव का पिता श्रावस्ती में कृषि विभाग में कार्यरत हैं। उसके परिजन वहीं रहते हैं। वह अपनी मौसी के यहां इस गांव आता जाता रहता था। तभी उसने वर्ष 2018 में उसके साथ छेड़खानी की थी।
विज्ञापन
सपा से गौरव का कोई संबंध नहीं : जसवंत
सपा के हाथरस जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह यादव का कहना है कि गौरव का सपा से कोई संबंध नहीं है। किसी के साथ फोटो खिंचवाना अलग बात है। गौरव ने जो अपराध किया है तो उसे इसकी कड़ी से कड़ी सजा मिले। उन्होंने कहा कि वह और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन बुधवार को पीड़ित परिवार से मिलने जाएंगे।