फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh News Uproar at DIOS office over illegal money recovery

Aligarh: अवैध धन वसूली पर डीआईओएस कार्यालय पर हंगामा, किया घेराव

Fri, 04 Nov 2022 12:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 04 Nov 2022 12:44 AM IST
सार

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी ने कहा कि उक्त मामले में आरोपी प्रधानाचार्य एवं उनके साथियों द्वारा कॉलेज में की जा रही अवैध वसूली स्पष्ट रूप से भ्रष्टाचार का उदाहरण हैं। जो सूबे की स्वच्छ छवि की योगी सरकार को बदनाम करने की साजिश है।

विज्ञापन
Aligarh News Uproar at DIOS office over illegal money recovery
डीआईओएस का घेराव करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनता इंटर कॉलेज छेरत के प्रधानाचार्य द्वारा छात्रों से मोटी अवैध धन वसूली के आरोपों को लेकर बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पदाधिकारियों, छात्रों एवं अभिभावकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक का कार्यालय में पहुंचकर घेराव करते बंधक बना लिया और घंटों जमकर हंगामा काटा। प्रदर्शनकारी भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी की अगुवाई में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में पहुंचे थे।

विज्ञापन


उन्होंने प्रधानाचार्य व मामले में संलिप्त कॉलेज स्टाफ के खिलाफ मुकदमा और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर घंटों हंगामा काटा। भाजयुमो पदाधिकारी अपनी दो मांगों पर घंटों अड़े रहे। पहली जांच कमेटी गठित कर 48 घंटे में रिपोर्ट देने और दूसरी प्रधानाचार्य को जांच के दौरान कार्यमुक्त कर कॉलेज में प्रवेश पर रोक लगाने की मांग रखी। इसे डीआईओएस मानने को तैयार नहीं हुए। वे जांच को ज्यादा वक्त देना चाहते थे और प्रधानाचार्य को कार्यमुक्त नहीं करना चाहते थे। इसको लेकर भाजपाइयों और डीआईओएस के बीच कई बार तीखी नोकझोंक तक हो गई।
विज्ञापन


जिला महामंत्री धीरज चौधरी और जिला उपाध्यक्ष सौरभ चौधरी की डीआईओएस से भी जमकर तकरार हुई। भाजयुमो पदाधिकारियों का आरोप था कि प्रधानाचार्य पर लगे सभी आरोपों की पुष्टि के लिए पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध करा चुके हैं तो कार्रवाई में देरी क्यों हो रही है? आखिर में डीआईओएस सुभाष बाबू ने पदाधिकारियों की दोनों मांगों को मानते हुए लिखित में जांच आदेश जारी कर दो दिन में जांच पूर्ण करने और प्रबंध समिति को जांच पूर्ण होने तक प्रधानाचार्य के कॉलेज में प्रवेश पर प्रतिबंध रखने के वायदे के बाद पदाधिकारी शांत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी ने कहा कि उक्त मामले में आरोपी प्रधानाचार्य एवं उनके साथियों द्वारा कॉलेज में की जा रही अवैध वसूली स्पष्ट रूप से भ्रष्टाचार का उदाहरण हैं। जो सूबे की स्वच्छ छवि की योगी सरकार को बदनाम करने की साजिश है।

उन्होंने बताया कि अवैध वसूली की पुष्टि के लिए वीडियो समेत तमाम दस्तावेज और साक्ष्य उपलब्ध कराए गए हैं। यहां भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष राजीव शर्मा रज्जी, कार्यालय प्रमुख आकाश गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र लोधी, कार्यकारिणी सदस्य आदित्य पंडित, राहुल लोधी, मंडल अध्यक्ष सनी चौधरी, रविकांत माहेश्वरी, अभिलाष चौहान, रूद्र सिंह, अनुसूचित मोर्चा जिला महामंत्री पंकज आर्य, टिंकू कुमार, अविनाश अग्रवाल, ललित राघव, शिवांग तिवारी, कुलदीप बघेल, गौरव, प्रदीप आदि मौजूद रहे।

उधर, डीआईओएस सुभाष बाबू ने बताया कि प्रकरण की जांच के लिए राजकीय इंटर कॉलेज जबार के प्रधानाचार्य मनोरमा ठाकुर एवं राजकीय इंटर कॉलेज बरौली के प्रधानाचार्य सुमन बाबू को नामित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed