फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

तेरा वैभव अमर रहे मां, हम दिन चार रहें न रहें

Mon, 18 Jul 2022 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा तुलसी शाखा पर गुरु दक्षिणा का कार्यक्रम किया गया। इसके अलावा रामचंद्र कपिलेश्वर में संत रविदास शाखा का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम हुआ। इस दौरान स्वयंसेवकों ने सबसे पहले भगवा ध्वज को पुष्प अर्पित करके दक्षिणा भेंट की और तत्पश्चात भारत माता को नमन किया। इस दौरान तेरा वैभव अमर रहे मां हम दिन चार रहें न रहें नारा गुंजायमान होता रहा।
विज्ञापन

तुलसी शाखा के आयोजन में मुख्य वक्ता सह भाग कार्यवाह हुकुम सिंह ने गुरु दक्षिणा की महत्ता को बताया। उन्होंने कहा कि चंद्रगुप्त मौर्य के साथ आचार्य चाणक्य, छत्रपति शिवाजी के साथ समर्थ गुरु रामदास आदि गुरु के नेतृत्व में महान कार्य किये। संत रविदास शाखा पर मुख्य वक्ता अनिल नवरंग ने कहा कि न्याय से कमाया हुआ धन तभी पवित्र होता है जब उसका दसवां प्रेमपूर्वक ईश्वर को समर्पित किया जाये।
विज्ञापन

शास्त्री शाखा में महानगर सह संघ चालक देवेंद्र हनुमान, भाग सह कार्यवाह हुकुम सिंह, नगर संघ चालक मुकेश झा, राजेश शर्मा, प्रशांत पंडित, आशीष शर्मा, कपिल पुंढीर, रौनक गुप्ता, सुनील, शशांक, संत रविदास शाखा पर कार्यक्रम अध्यक्ष भूदत्त एडवोकेट, नगर सेवा प्रमुख सुनील भंडारी, जयप्रकाश, नरेश, अभय, हिमांशु, तरुण, संजय, प्रियांशु, बबली उपाध्याय, श्रीकृष्ण उपाध्याय, यतीश गुप्ता, हिमांशु मंदिर वाले, कालीचरन, देवेंद्रपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed