फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

सीएमओ और एसीएमओ अस्पतालों का निरीक्षण कर कमियों को दूर कराएं : डीएम

Wed, 08 Jun 2022 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने जिले के सभी प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व जिला अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने कहा है कि सीएमओ व एसीएमओ खुद अस्पतालों का निरीक्षण करें और मिलने वाली खामियों को दूर कराएं।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने जनपद रैंकिंग, आरसीएच पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के पंजीकरण, जननी सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थी व आशा कार्यकर्ताओं के भुगतान, क्वालिटी इंश्योरेंस कार्यक्रम, परिवार कल्याण कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आयुष्मान भारत, शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम, कोविड टीकाकरण की समीक्षा की। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यक्रमों में लक्ष्य के सापेक्ष गुणात्मक उपलब्धि सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने खराब प्रगति पाए जाने पर संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा जो भी एएनएम या चिकित्सकीय स्टाफ शासन की मंशा के अनुरूप कार्य न कर रहे हों उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए सेवा समाप्त की जाए। नियमित टीकाकरण अभियान के संबंध में जानकारी लेते हुए प्रगति ठीक न पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। चिकित्सालय परिसर की साफ-सफाई के कड़े निर्देश देते हुए कहा कि अस्पतालों में मरीजों को साफ-सफाई, दवाइयों एवं खान-पान व जांच से संबंधित कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। ड्रग वेयर हाउस में दवाइयों की कमी नहीं है। सप्लीमेंट्री दवाइयों को नजरअंदाज न किया जाए। उन्होंने कहा कि कुपोषण से ग्रस्त बच्चों का चिन्हांकन कर उन्हें तत्काल पोषण पुनर्वास केंद्र भेजा जाए। बैठक में सीडीओ अंकित खंडेलवाल, सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ,सीएमएस डॉ. अनुपम भास्कर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed