फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

प्रमाणपत्रों में देरी पर राजस्व राज्य मंत्री ने जताई नाराजगी

Wed, 08 Jun 2022 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
जिले की कोल, खैर, अतरौली, गभाना और इगलास तहसील में आय, जाति एवं मूल निवास प्रमाणपत्र जारी होने में हो रही देरी को लेकर प्रदेश के राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान ने डीएम से देरी का कारण पूछा है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने सोमवार के अंक में प्रमाणपत्रों के निर्धारित समय सीमा में जारी न होने का समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसमें प्रमाणपत्र के लिए आवेदकों को होने वाली परेशानियों का जिक्र किया गया था। जबकि प्रमाणपत्रों को जारी करने के लिए राजस्व राज्य मंत्री ने पिछले दिनों ही तय समय सीमा में प्रमाणपत्र जारी करने के निर्देश दिए थे। इसमें आय, जाति एवं मूल निवास प्रमाण पत्र के लिए 20 दिन एवं वारिसान प्रमाण पत्र के लिए अधिकतम 30 दिन का समय दिया था। इसके बाद भी जिले की सभी तहसीलों में प्रमाणपत्रों को जारी करने में देरी की जा रही है। राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान के निजी सचिव सुशील गुप्ता ने बताया कि अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेते हुए उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। इस मामले में डीएम से प्रमाणपत्रों को जारी होने में होने वाली देरी का कारण पूछा है। राजस्व राज्य मंत्री ने प्रमाण पत्रों को निर्धारित समय सीमा में जारी करने को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed