{"_id":"6287f6dea3e71116a90b8357","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2920222161","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: डीएम-एसएसपी ने पैदल मार्च कर जाना शहर का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: डीएम-एसएसपी ने पैदल मार्च कर जाना शहर का हाल
ऊपरकोट जामा मस्जिद पर पहुंचीं डीएम सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी कलानिधि नैथानी।
- फोटो : CITY OFFICE
Link Copied
डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी कलानिधि नैथानी ने शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पैदल मार्च कर शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था को परखा और लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया।
विज्ञापन
डीएम और एसएसपी ने रेलवे रोड, ऊपरकोट कोतवाली नगर, देहलीगेट, कनवरीगंज, अब्दुल करीम चौराहा, सब्जी मंडी क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों से शांति बनाए रखने एवं आपसी सद्भाव को कायम रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन सजग है और नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने अपील की कि ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे शहर की फिजा खराब हो। किसी दूसरे शहर या राज्य की खबरें जब आप तक पहुंचती हैं तो उन्हें अपने पर हावी न होने दें। कोई भी प्रतिक्रिया देने से पूर्व स्थानीय पुलिस-प्रशासन के संज्ञान में लाते हुए खबरों की सत्यता की पुष्टि करें। उन्होंने कहा कि आधी-अधूरी जानकारी सच्चाई से ज्यादा खतरनाक साबित होती है। इसलिए अफवाहों को न तो फैलाने में सहायक बनें और न ही उन पर विश्वास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।