{"_id":"6274295347761a20265a88dd","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali290862687","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : दो करोड़ की जमीन पर बने भवन पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : दो करोड़ की जमीन पर बने भवन पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
रेनबो कॉलोनी के पास अवैध निर्माण को ध्वस्त करती जेसीबी।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) की टीम ने मजिस्ट्रेट व भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को अनूपशहर रोड स्थित करीब दो करोड़ कीमत के तीन मंजिला अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया।
अनूपशहर रोड स्थित रेनबो कॉलोनी फेज-एक के पास तारिक एवं साबिर ने करीब 500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल पर अवैध तरीके से कब्जा कर तीन मंजिला निर्माण कर लिया। भूतल पर करीब 20 दुकानों के अलावा प्रथम व द्वितीय तल पर आवासों का निर्माण किया गया है। इसको लेकर विकास प्राधिकरण में वाद दायर किया गया। चार अगस्त 2020 को अवैध निर्माण कार्य के ध्वस्तीकरण के आदेश पारित हुए। अवैध निर्माणकर्ताओं को प्राधिकरण ने नोटिस जारी कर स्वयं निर्माण ध्वस्त करने के आदेश दिए थे। इसके बाद भी इसका पालन नहीं हुआ।
एडीए उपाध्यक्ष गौरांग राठी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को प्राधिकरण की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई। टीम ने बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान वहां काफी भीड़ जुट गई, लेकिन पुलिस बल के आगे कोई विरोध नहीं कर सका। एडीए उपाध्यक्ष गौरांग राठी ने बताया कि अवैध निर्माणों को चिह्नित कर उनके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई लगातार जारी है। यहां ओएसडी अंजुम बी सिंह, अधिशाषी अभियंता मनोज कुमार सिंह, सहायक अभियंता दूधनाथ वर्मा आदि मौजूद रहे।