फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ : अवैध कालोनियों पर एडीए की नजर, जल्द होंगी कब्जा मुक्त

Wed, 27 Apr 2022 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
शहर व शहर के बाहरी छोर पर बिना किसी नक्शे व अनुमति से बनीं अवैध कॉलोनी व व्यापारिक प्रतिष्ठान अब एडीए के निशाने पर हैं। ऐसे निर्माण कार्यों को चिन्हित करने के साथ ही उनके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए एडीए ने विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में क्वार्सी, किशनपुर, एटा चुंगी रोड, धौर्रा, मेडिकल रोड, खैर रोड, रामघाट रोड, अनूपशहर रोड, आगरा, मथुरा, एटा रोड व दिल्ली हाईवे रोड के किनारे सैकड़ों अवैध कॉलोनियां बसी हुई हैं। जिन्हें प्रोपर्टी डीलरों ने तमाम नियम-कायदों को दरकिनार करते हुए बनाकर बेच दिया है। जहां सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है। कृषक क्षेत्रों को आबादी क्षेत्र बनाकर अवैध कॉलोनी बना दी गई हैं। यहां आवासों के अलावा व्यावसायिक भवनों का निर्माण अवैध तरीके से कर लिया गया है। एडीए की सचिव अंजुम बी ने बताया कि शहर में अवैध तरीके से बसी कॉलानियों को चिन्हित कराया जा रहा है। इन्हें नोटिस देकर अवैध कब्जों को हटाने का अल्टीमेटम दिया जाएगा। यदि फिर भी कब्जा न हटाया तो भवनों को सीज करने के साथ ही जुर्माना व ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed