फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ : उद्योग बंधु की बैठक में जाम, अतिक्रमण और बिजली कटौती का छाया रहा मुद्दा

Wed, 27 Apr 2022 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
जिला उद्योग एवं व्यापार बंधु की बैठक में सड़कों पर अतिक्रमण, ई- रिक्शा चलते से लगने वाले जाम का मुद्दा छाया रहा। ताला नगरी में खराब स्ट्रीट लाइट, बिजली कटौती समेत कई अहम मामले भी उद्यमियों ने उठाए। बैठक में क्वार्सी चौराहे से लेकर तालानगरी तक सड़क के बीच डिवाइडर के निर्माण और बिजली के पोलों पर स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग भी रखी गई। बैठक में रात के समय रामघाट रोड पर पीएसी से तालानगरी तक सड़क पर अंधेरा और असुरक्षा का मामला भी उठाया। इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने ईद के बाद कार्ययोजना तैयार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में मंगलवार को आयोजित उद्योग एवं व्यापार बंधु की बैठक में उद्यमियों ने क्वार्सी चौराहे पर ठेला और खोमचे वालों को चौराहों से 100 मीटर दूर रखने की मांग की। जिससे कि जाम से निजात मिल सके। सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक प्रमुख बाजारों में ई- रिक्शा संचालन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई। व्यापारियों ने शहर में चल रहीं ई बसों के संचालन, रूट एवं समय सारणी उपलब्ध कराने, जेएन मेडिकल कॉलेज में वरिष्ठ नागरिकों की सहायतार्थ पर्चा बनवाने के लिए अलग से काउंटर बनाने की मांग रखी । व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सतीश माहेश्वरी ने सासनीगेट व हाथरस अड्डा सब स्टेशन पर बिजली की आंख मिचौनी की शिकायत की। व्यापार मंडल के चेयरमैन ओपी राठी ने उद्योग बंधु बैठक का समय शाम चार बजे करने का सुझाव दिया। ।
विज्ञापन

इन सभी मामलों में डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने कहा कि सरकार उद्यमियों की समस्याओं के निराकरण एवं इकाइयों के सफल संचालन के लिए संवेदनशील है। उन्होंने निवेश मित्र पोर्टल पर 21 शिकायतें समय सीमा में न निपटाने पर नाराजगी जताई। बैठक में उद्यमी व व्यापारी नेता पं. नेकराम शर्मा, लल्लू सिंह, सतीश चंद्र माहेश्वरी, ओपी राठी, वीके अग्रवाल, श्रीकृष्ण गुप्ता, मीर आरिफ अली, मुनेश लाल सिंह, उपेंद्र पांडेय, सीडीओ अंकित खंडेलवाल, एसपी ट्रैफिक मुकेश कुमार उत्तम, सहायक श्रम आयुक्त बीएम शर्मा, आरएम अजय यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed