फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ : आसमान से बरसी आग, पारा 42 पार

Wed, 20 Apr 2022 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
गर्मी से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सूरज की तपिश लोगों को झुलसा रही है। मंगलवार सुबह से ही आसमान से आग बरसनी शुरू हो गई थी। सुबह नौ बजे ही पारा 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दोपहर होते ही सड़कों पर सन्नाटा सा पसर गया। स्कूली की छुट्टी के समय बच्चों ने गर्मी से बचने के लिए छाते का प्रयोग किया।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 10 किमी घंटा रही। गर्मी से बचने के लिए लोग कूलर, एसी, पंखा का सहारा ले रहे हैं। बिजली की अघोषित कटौती लोगों को परेशान कर रही है। सोमवार रात भी कई घंटों तक बिजली गुल रही। उमस भरी गर्मी के कारण लोग पसीने से तर-बतर नजर आए। दोपहर में शहर के प्रमुख बाजारों में सन्नाटा पसर गया। छुट्टी के समय स्कूली बच्चे गर्मी से बचने के लिए छाते का प्रयोग करते नजर आए। भीषण गर्मी के चलते जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। सरकारी अस्पतालों में डायरिया, उल्टी आदि के मरीज ज्यादा पहुंच रहे हैं। लू के मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed