{"_id":"6245f90ef7e462417321bd02","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali288251847","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : ऑपरेशन के नाम पर रुपये मांगने पर डीएम से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : ऑपरेशन के नाम पर रुपये मांगने पर डीएम से मिले
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में शिकायत लेकर पहुंचे दंपती।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मलखान सिंह अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बदले साढ़े तीन हजार रुपये न देने पर बिना लेंस ही ऑपरेशन करने के प्रकरण में बृहस्पतिवार को पीड़ित पक्ष कलेक्ट्रेट पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई।
क्वार्सी क्षेत्र के की रावण टीला कॉलोनी निवासी सविता मिश्रा अपने पति अजीत शर्मा व दो बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचीं।
उन्होंने बताया कि 16 फरवरी को ससुर सुरेश चंद्र शर्मा का मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराया था। आरोप है कि ऑपरेशन थिएटर में पहुंचने पर उनसे 3500 रुपये की मांग की गई। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सभी नि:शुल्क सुविधाएं दी जाती हैं। रुपये देने के बदले रसीद मांगी तो नहीं दी गई। इस पर उनका बिना लेंस डाले ही ऑपरेशन कर दिया गया। सविता मिश्रा का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद पट्टी खोली गई तो आंख से धुंधला दिखाई पड़ा। जांच में पता चला कि ऑपरेशन बिना लेंस डाले ही कर दिया गया है। इसके चलते आंख में दर्द व सूजन आने से हालत बेहद खराब हो गई। आरोप है कि इस प्रकरण में शिकायत की गई तो तीन सदस्यीय जांच कमेटी ने आरोपी कर्मचारी को क्लीन चिट देते हुए उल्टा उन्हें ही दोषी ठहराया जा रहा है। इस मामले में डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने सीडीओ अंकित खंडेलवाल को दंपती के आरोपों की जांच करने के निर्देश दिए हैं।