फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ : कठपुला पर किन्नरों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

Fri, 01 Apr 2022 12:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
बन्नादेवी क्षेत्र में कठपुला पर बुधवार को किन्नरों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। विवाद लेनदेन को लेकर शुरू हुआ था। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बताया गया है कि सारसौल बस स्टैंड पर किन्नर बसों में सवार होकर यात्रियों से वसूली करते हैं। न देने पर अभद्रता तक कर देते हैं। बुधवार को किन्नरों का एक गुट वसूली कर रहा था, तभी दूसरा गुट भी वहां आ गया और दोनों में विवाद शुरू हो गया। इस दौरान पहले से वसूली कर रहा गुट तत्काल रसलगंज आ गया और दूसरा गुट पीछे से वहां आ गया। दोनों में रुपयों के बंटवारे को लेकर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान कुछ लोग मोबाइल पर वीडियो बनाने लगे और बृहस्पतिवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बन्नादेवी पुलिस के अनुसार मामले में जांच की जा रही है और दोनों पक्षों के लोगों को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन

मारपीट मामले में एसएसपी से मिले अकराबाद के किन्नर
अलीगढ़। अकराबाद क्षेत्र में सिहौर बंबा के पास बंटवारे को लेकर किन्नरों में हुई मारपीट का मुकदमा थाने में दर्ज है। मगर मुकदमा दर्ज कराने वालों का आरोप है कि थाना पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही। इसे लेकर किन्नर एसएसपी से मिले। इस दौरान बताया गया कि मामले में लूट व चाकू से हमले की धाराएं नहीं लगाई गई हैं। इस मामले में कई लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। मगर पुलिस संतोषजनक कार्रवाई नहीं कर रही। इस पर एसएसपी ने इलाका पुलिस को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed