{"_id":"62436289f821464cfe6dc3a6","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2881083168","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयोग : अप्रैल में हिंदू रखेंगे उपवास, मुस्लिम व ईसाई रोजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयोग : अप्रैल में हिंदू रखेंगे उपवास, मुस्लिम व ईसाई रोजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिषेक तायल
इस बार अप्रैल में अच्छा संयोग बन रहा है, हिंदू, मुस्लिम व ईसाई समाज के लोग उपवास व रोजा रखेंगे। चैत्र नवरात्र 2 अप्रैल से शुुरू हो रहे हैं, जबकि रमजान 3 या 4 अप्रैल से शुरू होंगे। ईसाई समाज के ईस्टर के चलते 40 दिनों का रोजा चल रहा है। ऐसे में सात दिन ऐसे होंगे, जब तीनों समुदायों के लोग एक साथ उपवास व रोजा रखेंगे।
भारत देश में हर जाति और समुदाय के लोग रहते हैं। देश में विविधता में एकता है। अप्रैल में एक संयोग बन रहा है, जब हिंदू, मुस्लिम, ईसाई समाज के लोग एक साथ देश की शांति व तरक्की के लिए उपवास/रोजा रखेंगे। इस दौरान मंदिर, मस्जिद और गिरिजाघर तीनों ही गुलजार रहेंगे। एक तरफ मंदिरों में देवी की उपासना की जाएगी, तो मस्जिद में अजान। गिरिजाघरों में प्रभु यीशु की आराधना होगी। चैत्र नवरात्र दो अप्रैल से शुरू हो रहा है। रमजान का महीना भी तीन या चार अप्रैल से शुरू हो रहा है। इसी बीच ईसाई समुदाय का 40 दिनों का रोजा भी चलता रहेगा। संवाद
इस बार हिंदू, मुस्लिम और ईसाई तीनों धर्माें के लोग एक साथ उपवास रखेंगे। इस दौरान सभी की दुआएं सुनी जाएंगी। अप्रैल में यह बहुत ही अच्छा संयोग बन रहा है। ईश्वर से प्रार्थना करेंगे कि विश्व में हो रही उथल-पुथल दूर करें।
विज्ञापन
फादर याकूब बेंजामिन, एबीसी चर्च बन्नादेवी
देश में सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर रहते हैं। इस एकता को हमें बनाए रखना है। इस बार हिंदू, मुस्लिम और ईसाई सभी धर्म के लोग एक साथ इबादत करेंगे। ऐसा संयोग कभी-कभी पड़ता है। ये अनेकता में एकता का उदाहरण है।
मो. खालिद हमीद, शहर मुफ्ती
हमारा देश विभिन्न संस्कृतियों का देश है। यहां कई धर्म और संप्रदाय के लोग आपस में मिल-जुलकर रहते हैं। अप्रैल में नवरात्र शुरू हो जाएंगे। ऐसे में तीनों समुदाय के लोग साथ भगवान की प्रार्थना करेगा। निश्चित ही देश की तरक्की होगी।
पं. हृदय रंजन शर्मा, अध्यक्ष, श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान