{"_id":"624354b6e661a80280549cf6","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2881038151","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ क्लब में हथियारधारी दबंग ने दी गवाह को धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ क्लब में हथियारधारी दबंग ने दी गवाह को धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस क्षेत्र के अलीगढ़ क्लब में तीन दिन पहले एक हथियारधारी दबंग पर एक हत्या के कारोबारी गवाह को धमकाने का आरोप लगा है। मामले में एसएसपी कार्यालय में शिकायत पर एएसपी/आईपीएस ने जांच शुरू कर दी है और धमकी का मुकदमा दर्ज कराने के साथ-साथ अन्य कार्रवाई भी कराई जा रही है।
वाकया इस तरह है कि शहर के कारोबारी रात के समय अलीगढ़ क्लब में मौजूद थे। वे एक हत्या के मुकदमे में गवाह हैं। इसी बीच इस हत्या में आरोपी हथियारधारी दबंग भी क्लब में पहुंच गया और कारोबारी को देखते ही बिफर गया। आरोप है कि इस दौरान धमकी तक दी गई। मामले में उस समय अन्य लोगों ने किसी तरह रफा-दफा कराया।
इसके बाद अगले दिन कारोबारी एसएसपी कार्यालय पहुंचे, जहां एसपी देहात से मुलाकात कर पूरा वाकया बताया। मामले में एएसपी/आईपीएस पुनीत द्विवेदी को जांच दी गई। एएसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी आदि देखते हुए मामले में मुकदमे की संस्तुति की है, जिसके आधार पर गवाह को धमकाने का मुकदमा सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराया जा रहा है। इधर, सीसीटीवी के आधार पर हथियारधारी दबंग की जमानत निरस्त कराने संबंधी रिपोर्ट भी न्यायालय भेजे जाने की तैयारी है। बता दें कि जिस हत्याकांड से जुड़े कारोबारी गवाह हैं और हथियारधारी आरोपी है। वह जिले में बेहद सुर्खियों में रहा था।
विज्ञापन
- यह प्रकरण संज्ञान में आया है, जिसकी जांच एएसपी स्तर से कराई जा रही है। मामले में मुकदमे के साथ-साथ जमानत निरस्त कराने की भी तैयारी है।
- कलानिधि नैथानी, एसएसपी