{"_id":"622baa13495ed865c7511d65","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali286913159","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : माननीयों के इलाकों में खूब बरसे वोट, कुछ अपने ही घर में गए हार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : माननीयों के इलाकों में खूब बरसे वोट, कुछ अपने ही घर में गए हार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में बाबा बुलडोजर के रूप में ख्याति पा चुके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आंधी ने विपक्ष के अरमानों को ध्वस्त कर दिया। आलम यह रहा कि कुछ प्रत्याशी अपने ही बूथों पर असर नहीं छोड़ सके। कई का तो खाता तक नहीं खुल सका। ये आंकड़े बृहस्पतिवार को संपन्न हुई मतगणना के बाद सामने आए हैं।
शहर विधान सभा की बात करें तो बूथ संख्या 96 पर भाजपा प्रत्याशी मुक्ता राजा को 545, सपा को यहां 247, रजिया खान को 85 व सलमान इम्तियाज को मात्र तीन वोट मिल सके। विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 36 पर सपा प्रत्याशी शाज अज्जू इश्हाक को सर्वाधिक 417 वोट मिले हैं। भाजपा को मात्र 28 वोट मिले। बसपा प्रत्याशी रजिया खान के कोल विधानसभा में मैरिस रोड स्थित बूथ पर बसपा खाता तक नहीं खोल सकी। यहां भाजपा को 504, सपा को 65 व कांग्रेस को 80 वोट मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी सलमान इम्तियाज को अपने बूथ पर सिर्फ 25 वोट मिले हैं। यहां सपा को 626 वोट मिले हैं। भाजपा को यहां केवल एक वोट पाकर संतोष करना पड़ा।
कोल विधानसभा में बसपा के मोहम्मद बिलाल अपने ही बूथ पर हार गए। कोल में ही कांग्रेस प्रत्याशी विवेक बंसल अपने बूथ पर नहीं जीत सके। भाजपा को इस बूथ पर 504, सपा को 65 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी अनिल पाराशर व एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह के बूथ पर सबसे अधिक 741 वोट मिले। कांग्रेस 72 व सपा 18 वोटों पर ही सिमट कर रह गई। सपा प्रत्याशी शाज अज्जू इश्हाक के बूथ पर उन्हें 463 वोट मिले। भाजपा को यहां केवल आठ वोट ही मिल सके।
विज्ञापन
सांसद सतीश गौतम के बूथ पर भाजपा को 680 वोट मिले। बसपा मेयर मोहम्मद फुरकान के बूथ पर पार्टी प्रत्याशी को मात्र 62 वोट मिल सके। खैर में भाजपा प्रत्याशी अनूप प्रधान को अपने बूथ पर 469 वोट मिले। बसपा को 84 व कांग्रेस को एक वोट मिला। रालोद प्रत्याशी भगवती प्रसाद सूयर्वंशी को अपने बूथ पर 172 वोट मिले। भाजपा को यहां 139 व बसपा को 105 वोट मिले। बरौली विधान सभा में भाजपा प्रत्याशी ठा. जयवीर सिंह को छेरत स्थित बूथ पर 670 वोट मिले। बसपा को 44 व रालोद को 43 वोट मिले।
पूर्व विधायक ठा. दलवीर सिंह के बूथ पर पार्टी प्रत्याशी को मात्र 211 वोट दिला सके। जबकि बसपा के नरेंद्र शर्मा को यहां 290 वोट मिले हैं। अतरौली में एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया व भाजपा प्रत्याशी संदीप सिंह को अपने बूथ पर 616 वोट मिले। सपा प्रत्याशी वीरेश यादव को अपने बूथ पर 522 वोट मिले। यहां भाजपा को 76 वोट मिले। छर्रा में विधायक ठा रवेंद्र पाल सिंह अपने गांव के बूथ पर सपा प्रत्याशी लक्ष्मी धनगर से पिछड़ गए। लक्ष्मी को 348 तो रवेंद्रपाल सिंह को 266 वोट मिल सके। जबकि सपा प्रत्याशी लक्ष्मी धनगर के बूथ पर उन्हें मात्र 107 वोट व भाजपा को 464 वोट मिले। इगलास से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सहयोगी के बूथ पर भाजपा को 545 व सपा को 247 वोट मिले।
राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के बूथों पर हुए मतदान की स्थिति
क्र.सं. नाम, पद, कुल मत, मतदान, फीसद
1- सतीश गौतम, सांसद, 812, 500, 61
2- राजवीर सिंह राजू, सांसद, 819, 660, 80.59
3- संजीव राजा, विधायक शहर, 1197, 898, 75.02
4- अनिल पाराशर, विधायक कोल, 1006, 630, 62.62
5- डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, एमएलसी, 1006, 630, 62.62
ठा. रवेंद्रपाल सिंह, विधायक छर्रा, 1050, 707, 68.26
6- ठा. दलवीर सिंह, विधायक बरौली, 739,510, 69.01
7- राजकुमार सहयोगी, विधायक इगलास, 1197, 898,75.02
8- संदीप सिंह, विधायक अतरौली, 819, 660, 80.59
9- अनूप प्रधान, विधायक खैर, 833,504, 60.50
10- ठा. जयवीर सिंह, एमएलसी, 1139,770, 67.60
11- मोहम्मद फुरकान, मेयर,1080, 694, 64.26
12- विवेक बंसल पूर्व एमएलसी, 1059,647, 61.10
जयवीर व रवेंद्रपाल उम्रदराज व संदीप सबसे युवा विधायक
जिले में नवनिर्वाचित सातों विधायकों में बरौली से ठा. जयवीर सिंह व छर्रा से ठा. रवेंद्र पाल सिंह सबसे उम्रदराज विधायक हैं। दोनों की उम्र 57-57 वर्ष है। इगलास के विधायक राजकुमार सहयोगी 56 वर्ष, शहर से विधायक मुक्ता राजा 54 वर्ष, कोल के विधायक अनिल पाराशर की उम्र 50 तक पहुंच गई है। खैर से विधायक बने अनूप प्रधान भी 40 की उम्र के बसंत पार कर चुके हैं। अतरौली से दूसरी बार विधायक चुने गए संदीप सिंह सबसे युवा हैं और उनकी उम्र अभी 30 साल है।