फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ : हाईवे पर कार सवार दूल्हा-दुल्हन से लूटपाट का आरोप

Wed, 09 Mar 2022 01:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
थाना मडराक क्षेत्र के नगला मंदिर से दुल्हन को विदा कराकर ले जा रहे दूल्हे की कार को मंगलवार को बदमाशों ने हाईवे पर रुकवा लिया। आरोप है कि बदमाश मारपीट करने के बाद दूल्हा व दुल्हन से हजारों के जेवरात व नकदी लूटकर ले गए। पीड़ितों के शोर मचाने पर दो बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोच लिया, जबकि दो साथी भागने में सफल रहे। हालांकि, पुलिस इस घटना को लूट की बजाय प्रेम प्रसंग में हुई मारपीट की घटना बताते हुए जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन

मडराक के प्रभारी निरीक्षक कुलदीप कुमार ने बताया कि क्षेत्र के गांव मईनाथ निवासी पंकज की इलाके के नगला मंदिर गांव निवासी एक युवती के साथ शादी हुई है। सोमवार शाम पंकज की बरात नगला मंदिर आई थी। पंकज के अनुसार वह मंगलवार को दुल्हन को कार से विदा कराकर गांव लौट रहा था। सुबह करीब 11 बजे जैसे ही कार हाईवे पुल पर पहुंची, तभी दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने कार का पीछा करते हुए रुकवा लिया। आरोप है कि मारपीट करते हुए दुल्हन के गले का हार व दूल्हे के गले की सोने की चेन लूट ली। इस बीच बदमाश भागने लगे तो उन्होंने शोर मचा दिया। ग्रामीणों ने पीछा कर दो बदमाशों को दबोच लिया और पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। आरोपी दुल्हन व दूल्हे पक्ष को सबक सिखाने के लिए कार का पीछा करते हुए पहुंच गए थे। इस दौरान उनके बीच मारपीट हो गई। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने मौके से अंकुर व कपिल निवासी नगला मंदिर, मडराक को दबोच लिया और पिटाई कर दी। इस मामले में दूल्हे की ओर से अंकुर, कपिल, दिलीप व लवकुश निवासी नगला मंदिर के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। फरार दिलीप व लवकुश को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed