फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः नुमाइश में अभिजीत भट्टाचार्य के गीतों पर झूमे दर्शक

Mon, 10 Jan 2022 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
नुमाइश में प्रस्तुति देते गायक अभिजीत भट्टाचार्य। - फोटो : CITY OFFICE
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के कोहिनूर मंच पर रविवार को सर्द हवाओं के बीच बॉलीवुड के गायक अभिजीत भट्टाचार्य के गीतों से शहर की फिजा संगीतमय हो गई। इस संगीतमय शाम में उन्होंने अपनी फिल्मों के सदाबहार गीतों की प्रस्तुति दी, जिन पर दर्शक जमकर झूमते रहे। शुभारंभ एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल, एडीएम फाइनेंस विधान जायसवाल, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा, तहसीलदार कोल डा. गजेंद्रपाल सिंह, नमाज प्रभारी ने किया।
विज्ञापन

करीब एक घंटे इंतजार के बाद रात पौने नौ बजे जैसे ही अभिजीत ने आशिक हूं मैं, कातिल भी हूं, सबके दिलों में शामिल भी हूं.. गीत के साथ मंच पर एंट्री ली तो दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने अपने सदाबहार फिल्मी गीतों का सिलसिला शुरू कर दिया। उन्होंने मजाकिया अंदाज व सुरों का ऐसा जादू बिखेरा कि दर्शक झूमने और थिरकने से नहीं रोक सके। उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बहुत खूबसूरत हो... बड़ी मुश्किल है, खोया मेरा दिल है, कोई उसे ढूंढ के लाए ना ...। वादा रहा सनम, होंगे जुदा न हम...। मुसाफिर हूं यारों, न घर न ठिकाना...। वो लड़की जो सबसे अलग है...। चलने लगी हैं हवाएं...। सुनो न सुनो न सुन लो न हमसफर मुझी को चुन लो न... आदि गीत सुनाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

मेरा शहर है मेरा अलीगढ़ है - अभिजीत
गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने बताया कि वह 2002 में अलीगढ़ आए थे। आज दूसरी बार नुमाइश में अलीगढ़ आने का मौका मिला है। यहां की जनता को इतना खुश करके जाऊंगा कि जब भी इस मंच पर कोई भी कलाकार आएगा तो मुझे याद किया जाएगा। दौरान उन्होंने कानपुर में पढ़ाई के दौरान गाए अपने गीतों को भी सुनाकर दर्शकों को दीवाना बना लिया। उन्होंने बताया कि मैंने कितने गीत गाए हैं, मुझे खुद नहीं पता है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि गूगलानी बताता है कि मैंने 6035 गाने गाए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को बिल्कुल इज्जत न दीजिए जो लाइव कांसर्ट के नाम पर मुंह हिलाते हैं। प्रशासन तैयारियों में जुटता है। ऐसे आयोजनों पर जाने कितना पैसा खर्च होता है। वो लोग सिर्फ लोगों को बेवकूफ बनाते हैं और कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि मेरा शहर है, मेरा अलीगढ़ है। इस दौरान अभिजीत ने फेसबुक पर लाइव दिखाते हुए कहा कि अलीगढ़ के दर्शकों से लगाव को पूरी दुनिया देखेगी, तो दर्शकों के साथ अधिकारियों ने भी मोबाइल की लाइट जलाकर उनका साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed