{"_id":"61d74b1f6e362f1b7c40b7cd","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2824995149","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः किसानों को बताए आय दोगुनी करने के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः किसानों को बताए आय दोगुनी करने के तरीके
विज्ञापन
मंडल स्तरीय कृषि मेले में मौजूद कमिश्नर गौरव दयाल व अन्य अतिथि।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्वार्सी कृषि फार्म में अलीगढ़ एवं आगरा मंडल का एग्रो क्लाइमेटिक जोन स्तरीय मेले के दूसरे दिन शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने किया। मेले में विशेषज्ञों ने अलीगढ़, फिरोजाबाद एवं हाथरस से आए 1100 किसानों को फसलों की उत्पादन लागत कम कर आय दोगुनी करने के तौर-तरीकों की जानकारी दी।
बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कहा कि किसान नवीन कृषि तकनीक का इस्तेमाल कर अपनी आय को दोगुनी कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से कोरोना से बचाव के लिए गाइड लाइन का पालन करने की अपील की। मेले में अलीगढ़, फिरोजाबाद एवं हाथरस से आए लगभग 1100 किसानों को कृषि वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों ने परंपरागत कृषि की तकनीकी अपनाकर भूमि की उर्वरता को सुधारने, भूगर्भ जल का दोहन रोकने एवं जैव विविधता को ठीक करने की जानकारियां दी। कंपनियों ने 35 स्टाल भी लगाए। मेले में पांच किसानों को ट्राईकोडरमा एवं एक किसान को इन सीटू योजना के अंतर्गत फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना के लिए ट्रैक्टर की चाबी आयुक्त द्वारा दी गई।
कृषि विज्ञान केंद्र छेरत से आए डॉ. अतहर हुसैन वारसी द्वारा रबी की फसल में बीज प्रबंधन एवं सिंचाई, डा. अशरफ अली खान द्वारा फसल सुरक्षा और कृषि वैज्ञानिक डा. केडी दीक्षित द्वारा उर्वरक प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में संयुक्त कृषि निदेशक राकेश बाबू, उप कृषि निदेशक यशराज सिंह, उप कृषि निदेशक शोध विनोद कुमार सचान, उप कृषि निदेशक कृषि रक्षा राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी डा. रामप्रवेश, कृषि रक्षा अधिकारी डा. अमित जायसवाल, मृदा सर्वेक्षण अधिकारी मनोज कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी निधि राठौर आदि उपस्थित रहे।