फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः पत्नी के मायके चले जाने पर युवक फंदे पर झूला

Sat, 11 Dec 2021 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
बन्नादेवी के सारसौल स्थित संगम विहार कॉलोनी में युवक ने पत्नी के मायके चले जाने पर फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। वहीं, क्वार्सी के नगला किला क्षेत्र में शौहर से हुए विवाद में महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

सारसौल के संगम विहार निवासी सुमित कुमार (22) पुत्र लल्लन ब्रेड फैक्टरी में काम करता था। गुरुवार को पत्नी बबीता बिना पति को बताए दो साल के बेटे के साथ अपने मायके बृज नगला, अकराबाद चली गई। सुमित को जानकारी हुई तो फोन कर पत्नी को वापस आने के लिए कहा। बबीता ने मना कर दिया। इस पर सुमित ने रात में कमरे में फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी सुबह हुई तो परिजनों के होश उड़ गए। इलाका पुलिस भी आ गई।
विज्ञापन

उधर, क्वार्सी के नगला किला निवासी अमीर हमजा मजदूरी करते हैं। गुुरुवार को पत्नी नूर बानो से उसकी कुछ कहासुनी हो गई। अमीर हमजा काम पर चले गए। शाम के वक्त नूर बानो अपने कमरे में पहुंची और फांसी लगा ली। अमीर हमजा काम के बाद घर पहुंचे तो तीनों बच्चे रोते हुए मिले। घटना की जानकारी पर नूर बानो के इगलास के नगला गोपा स्थित मायके से परिजन आ गए। क्वार्सी के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि मामले में अभी किसी पक्ष से कोई शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed