फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः एडी हेल्थ ने आईसीयू के डॉक्टरों को पढ़ाया पाठ

Fri, 10 Dec 2021 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. एसके उपाध्याय ने पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया। आईसीयू के डॉक्टरों को बताया कि गंभीर मरीजों की कैसे बेहतर तरीके से देखभाल की जाती है। उनकी जानकारी देखकर ड्यूटी कर रहे चिकित्सक हैरान थे।
विज्ञापन

एडी हेल्थ डॉ. एसके उपाध्याय बृहस्पतिवार को दीनदयाल अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। सबसे अधिक जोर आईसीयू पर था। निरीक्षण के समय आईसीयू के सभी 12 बेड पर गंभीर मरीज थे। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. अंकुर माहेश्वरी एवं डॉ. ओपी गौतम ने मरीजों की बीमारी एवं दिए जा रहे उपचार की विस्तार से जानकारी ली। सांस, जीबी सिंड्रोम, हार्ट अटैक एवं गंभीर डायरिया के मरीज से भी बातचीत की। डॉक्टरों से उपचार से संबंधित जानकारी ली। फिर बताया कि क्या कमियां हैं और किस तरह और बेहतर उपचार दिया जा सकता है। एडी हेल्थ की आईसीयू से संबंधित जानकारी देखकर चिकित्सक भी हैरान थे। उन्होंने सीएमएस डॉ. अनुपम भास्कर को पीएफटी मशीन लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जांच में दोषी पाया गया कर्मी ड्यूटी करता मिला
एक्सरे विभाग में निरीक्षण के दौरान एक वैसा तकनीशियन ड्यूटी करता पाया गया, जो भ्रष्टाचार के एक मामले की जांच में दोषी पाया गया था। एडी हेल्थ ने बताया कि मार्च-अप्रैल में कर्मचारी पर पैसे लेने का आरोप लगा था। सिटी मजिस्ट्रेट एवं विभागीय जांच में वह दोषी पाया गया था। इसके बावजूद वह मेडिकल लीगल काम कर रहा था। उन्होंने कहा कि कर्मचारी को हटाया जाएगा। हड्डी रोग विभाग में सब कुछ ठीक पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिसमस व नव वर्ष मनाने की मांगी अनुमति
अलीगढ़। निरीक्षण के दौरान नर्स एवं कुछ अन्य कर्मचारियों ने एडी हेल्थ से अस्पताल में क्त्रिस्समस एवं नव वर्ष मनाने की अनुमति मांगी। एडी हेल्थ ने भद्र तरीके से उच्चाधिकारियों के संरक्षण व मार्गदर्शन में त्योहार मनाने की अनुमति दी।

ओपीडी में भीड़, इमरजेंसी में आज कम आए मरीज
पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय एवं मलखान सिंह जिला अस्पताल में आज ओपीडी में करीब 1800 मरीज पहुंचे। वहीं पिछले दो दिनों की तुलना में इमरजेंसी में कम मरीज आए। एडी हेल्थ ने बताया कि जेएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के कारण यहां मरीज बढ़ गए हैं। यहां आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed