फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः रेलवे रोड पर जाम से ‘बाजार’ बेहाल

Thu, 09 Dec 2021 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
रेलवे रोड पर लगा जाम। - फोटो : CITY OFFICE
प्रशासन भले ही तृतीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मना कर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित सफर करने के लिए प्रेरित कर रहा है, लेकिन शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। शहर का सबसे व्यस्ततम रेलवे रोड का बाजार जाम की समस्या से जूझ रहा है। दुकानों के बाहर फड़, अनियमित पार्किंग और ई-रिक्शा की वजह से यहां पर जाम लगा रहता है। दुकानदार और व्यापारी ही नहीं, बल्कि राहगीर भी परेशान रहते हैं। कई बार तो यहां से पैदल गुजरना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

अमर उजाला द्वारा शहर की यातायात समस्या को प्रमुखता से उठाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को रेलवे रोड बाजार में लगने वाले जाम के कारणों की पड़ताल की गई। दोपहर बाद यहां ग्राहकों की संख्या हजारों में पहुंच जाती है। रेलवे रोड, महावीर गंज, कनवरी गंज, सब्जी मंडी, फूल चौराहा, हलवाई खाना, ऊपरकोट, बारहद्वारी में दुकानों के फड़ सड़क पर दो से तीन फिट तक निकले थे, साथ ही बाजार में पार्किंग व्यवस्था न होने से वाहन प्रतिष्ठानों के बाहर खड़े मिले। ई-रिक्शा और चार पहिया वाहनों की संख्या इतनी थी कि जगह-जगह जाम लग रहा था। पैदल आने जाने में भी लोगों को बेहद असुविधा हो रही थी। इसके चलते लोगों में बेहद नाराजगी जताई। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि शहर भले ही स्मार्ट हो रहा हो, लेकिन रेलवे रोड के बाजारों की समस्या वही वर्षों पुरानी है। अगर ई-रिक्शा और बड़े वाहनों का प्रवेश बंद हो जाए तो काफी हद तक समस्या का निदान हो जाएगा।
विज्ञापन

- रेलवे रोड पर जाम की समस्या से निजात के लिए जिला प्रशासन ने आज तक कोई इंतजाम नहीं किए हैं। दुकानों के फड़ सड़कों पर निकाल लिए जाते हैं। ई-रिक्शा और कार की वजह से यहां घंटों तक जाम लग जाता है। - प्रशांत शर्मा, आइसक्रीम पार्लर, रेलवे रोड।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रेलवे रोड पर हजारों लोग खरीदारी करने आते हैं। लेकिन यहां वर्षों से जाम की समस्या का आज तक कोई निदान नहीं हुआ। ई-रिक्शा, चार पहिया वाहनों का प्रवेश बंद हो तो काफी हद तक सहूलियत मिलेगी। - पंकज, लेडीज कॉर्नर, रेलवे रोड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed