फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः खाईडोरा में छेड़खानी विवाद... देर रात गहराया तनाव

Fri, 19 Nov 2021 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
घटना स्थल पर सपा नेता मनोज यादव, अब्दुल हमीद, भाजपा नेता राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ। - फोटो : CITY OFFICE
महानगर के सासनीगेट क्षेत्र के अतिसंवेदनशील जयगंज खाईडोरा इलाके में बृहस्पतिवार रात गैर समुदाय की बच्ची संग दुकानदार युवक द्वारा छेड़खानी के बाद इलाके में तनाव कायम हो गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और तनातनी के हालात बन गए। आनन-फानन पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। खबर पर दोनों ओर से भाजपा व सपा के लोग भी पहुंच गए। भाजपाई थाना घेरकर आरोपी को हिरासत में लेने के विरोध में बैठे थे। वहीं सपाई घटनास्थल पर इलाके के लोगों के साथ मौजूद थे।
विज्ञापन

इलाके की दस वर्षीय बच्ची रात मोहल्ले में ही परचून की दुकान पर कुछ सामान लेने गई थी। सामान गलत आने पर वह उसे लौटाने गई। तभी आरोप है कि दुकानदार युवक ने हाथ पकड़कर खींचते हुए उसके साथ हरकत कर दी। इस पर बच्ची वहां से छूटकर अपने घर गई और परिवार को वाकया बताया तो उसकी बड़ी बहन व परिवार की अन्य महिलाएं दुकान पर आईं। उन्होंने युवक के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इसी बीच कहासुनी के बीच दुकानदार युवक दुकान बंद कर भाग गया। कुछ ही देर में दोनों ओर से भीड़ जमा हो गई। खबर पर इंस्पेक्टर सासनी गेट आदि भी पहुंच गए।
विज्ञापन

लोगों को समझाकर शांत किया। मामले में बच्ची के परिवार की ओर से मिली तहरीर पर पुलिस ने प्रयास कर आरोपी दुकानदार युवक को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। इस खबर पर भाजपा नेता राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ, मानव महाजन, पार्षद दिनेश शर्मा, सुबोध स्वीटी आदि सहित तमाम भाजपाई थाने पहुंच गए और घेरावकर युवक को हिरासत में लेने का विरोध शुरू कर दिया। यहां युवक पक्ष का कहना था कि दुकानदार के बच्ची के पक्ष पर रुपये उधार हैं। रुपये मांगने का विवाद है। रुपये मांगने पर दबाव बनाने के लिए यह झूठा आरोप लगाया है। छेड़खानी का आरोप निराधार है। इस पक्ष ने भी तहरीर दे दी है। पुलिस के जांच और उचित कार्रवाई के आश्वासन पर दोनों पक्ष चले गए। इधर सपा महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी, महासचिव मनोज यादव, आमिर आबिद आदि भी बच्ची के परिवार के समर्थन में पहुंच गए। जहां देर रात दोनों ओर से अलग अलग भीड़ जमा थी।

युवती से छेड़छाड के बाद थाने में युवक पक्ष के समर्थन में पहुंचे भाजपा नेता।

युवती से छेड़छाड के बाद थाने में युवक पक्ष के समर्थन में पहुंचे भाजपा नेता।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed