फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः ‘पूतना’ का निधन, प्रशंसकों में शोक

Thu, 18 Nov 2021 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
शहर की शोभायात्राओं में पूतना बनकर सभी को हंसाने वाले कुली का फाइल फोटो। - फोटो : CITY OFFICE
लगभग 30 साल से शहर की विभिन्न शोभायात्राओं और धार्मिक आयोजनों में पूतना बनकर बच्चों को डराने वाले प्रेमपाल उर्फ कुली (65) का सोमवार को निधन हो गया है। इससे उनके प्रशंसक शोक में है। परिवार में आर्थिक संकट के कारण विष्णु कुमार टी, सोनू, अनिल वार्ष्णेय और मेयर शकुंतला भारती के सहयोग से अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन

देहलीगेट क्षेत्र के पशु चिकित्सालय के पीछे कॉलोनी में रहने वाले प्रेमपाल उर्फ कुली पिछले करीब 30 साल से शहर की शोभायात्राओं और धार्मिक आयोजनों में भाग लेते थे। 144 किलो के प्रेमपाल पूतना बनकर घूमते थे और बच्चों को डराया करते थे। बच्चों को कहते थे कि ऊधम मचाओगे या ज्यादा खेलकूद करोगे तो खा जाऊंगी। खाउंगी-खाउंगी गीत गाकर सभी को हंसाने का कार्य प्रेमपाल निशुल्क स्वेच्छा से करते थे। मोदी की रैली में तो वह बीजेपी समर्थक पेंट करवाकर पहुंचे थे। 65 वर्ष के प्रेमपाल ने सोमवार को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पड़ोसियों ने बताया कि प्रेमपाल की पत्नी की पहले मौत हो चुकी है। परिवार में गोद लिया एक बेटा है। जबकि गोद ली बेटी की शादी हो चुकी है। घर पर प्रेमपाल के अंतिम संस्कार के लिए रुपये नहीं थे। सूचना पर मानव उपकार सामाजिक संस्था के अध्यक्ष विष्णु कुमार बंटी, सोनू, अनिल वार्ष्णेय और मेयर शकुंतला भारती ने अंतिम संस्कार कराया। प्रेमपाल से पहले उनके दोस्त बनवारी लाल का निधन हो गया था। प्रेमपाल के निधन से उनके प्रशंसकों में शोक व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed