फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः 26 नवंबर और छह दिसंबर को लेकर रेलवे स्टेशन पर बढ़ी सख्ती

Fri, 12 Nov 2021 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
मेरठ में कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी भरे पत्र मिलने के बाद अलीगढ़ में भी सख्ती बढ़ा दी गई है। 26 नवंबर और छह दिसंबर को लेकर आरपीएफ और जीआरपी मिलकर चेकिंग अभियान चला रहे हैं। यह अभियान अब प्रतिदिन चलेगा, जबकि रेलवे स्टेशन के आसपास और समीप के रेलवे स्टेशनों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि मेरठ में कई रेलवे स्टेशनों के साथ अलीगढ़ जंक्शन को भी बम से उड़ाने के बारे में लिखा था। बुधवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके क्रम में अब आरपीएफ और जीआरपी मिलकर प्रतिदिन चेकिंग अभियान चलाएंगे। जबकि आसपास के रेलवे स्टेशन पर संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। डॉग स्क्वायड की टीम रेलवे स्टेशन परिसर में निरीक्षण कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि 26 नवंबर और छह दिसंबर को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। रेलवे स्टेशन परिक्षेत्र की तलाशी के लिए अतिरिक्त जवानों को भी तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed