{"_id":"618983f9b2d67d430f40d532","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali277700533","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः स्टेशन पर अव्यवस्थाएं देख भड़के पीएससी अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः स्टेशन पर अव्यवस्थाएं देख भड़के पीएससी अध्यक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्री सेवा समिति (पीएससी) के अध्यक्ष रमेश चंद्र ने सोमवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। अव्यवस्थाओं को देखकर वह भड़क उठे। इस दौरान वह बंद ट्रेनों को शुरू कराने का आश्वासन देकर गए।
रमेश चंद्ररत्न ने अधिकारियों और सदस्य के साथ टिकट घर, खानपान स्टॉल, प्रतीक्षालय, प्लेटफार्म, सीसीटीवी कैमरा कंट्रोल रूम, चाइल्ड लाइन कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां उन्हें प्लेटफार्म का फर्श ऊंचा नीचे मिला। कई जगह पर टाइल उखड़ी मिलीं। कंट्रोल रूम में कैमरे बंद मिले। रेल अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने उठाए गए मुद्दों पर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीआरएम अजीत कुमार सिंह, सीनियर डीसीएम विपिन सिंह सहित विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं, रमेश चंद्ररत्न ने रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) को उनके द्वारा किए गए कार्य पर पांच हजार रुपये से पुरस्कृत करने की घोषणा की। जबकि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म और परिसर में बेहतर साफ सफाई देखकर उन्होंने प्रबंधन को 15 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।
ईएमयू ट्रेनों में शौचालय उपलब्ध कराना रहेगा प्राथमिकता
रेलवे का निरीक्षण करने के बाद यात्री सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्ररत्न ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि ईएमयू ट्रेनों में शौचालय उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। पेशाब रोकने पर व्यक्ति की जान भी जा सकती है। इससे बड़ा कोई गंभीर मुद्दा नहीं हो सकता। अधिकारियों को इस संबंध में कार्य करने के लिए कहा जाएगा। पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि ईएमयू-मेमू जैसी ट्रेनों में शौचालय-बाथरूम न होने की शिकायत मिली है, जिसे सुनकर दंग रह गया था। अगर कोई बीमार व्यक्ति जबरन पेशाब रोकेगा तो उसकी जान भी जा सकती है। यह गंभीर मुद्दा है।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरिकिशन कोरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पीएससी अध्यक्ष रमेश चंद्ररत्न का स्वागत सम्मान किया।