जनपद की वीरपुरा रियासत के दो प्रमुख सदस्य दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुंवर ब्रजेश कुमार सिंह और कुंवर उमेश कुमार सिंह ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली स्थित मुख्यालय पर हुए कार्यक्रम में रविवार को इन लोगों ने पार्टी महासचिव और उप्र विधानसभा चुनाव स्क्त्रस्ीनिंग कमेटी के चेयरमैन पूर्व सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह के समक्ष पार्टी का दामन थामा। भंवर जितेंद्र सिंह ने इन लोगों का माल्यार्पण कर कहा कि उन्हें खुशी है कि अलीगढ़ के प्रमुख घराने के सदस्य कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। कुंवर ब्रजेश कुमार सिंह ने उन्हे आश्वस्त करते हुए कहा कि उन पर जो विश्वास किया गया है, उस पर वह खरे उतरेंगे।
इस अवसर पर एडवोकेट असीम गुप्ता, एडवोकेट रिषी कुमार राघव, अभय प्रताप सिंह, अक्षय प्रताप सिंह, कुंवर राज प्रताप सिंह, कुंवर कृष्ण प्रताप सिंह, रवि बघेल, गौतम सिद्धार्थ सिंह, तेजस प्रताप सिंह, अरुण प्रताप सिंह, भूपेंद्र कुमार, संजय सिंघानिया, ठा. श्रीपाल सिंह, महावीर शर्मा, पप्पू पहलवान, कुलदीप सिंह, रवेंद्र कुमार, चैधरी हरेंद्र सिंह, महेंद्रपाल शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, दिनेश सांवरिया, विवेक सांवरिया, ओमवीर सिंह, पिंकू बघेल, गगन बघेल, भूपेश राघव, जीतू ठाकुर, आदि उपस्थित थे।