{"_id":"616dcd6d9cc4c778b935350d","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali276056187","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़-ः गैर-समुदाय के युवक पर अपहरण का आरोप, थाने में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़-ः गैर-समुदाय के युवक पर अपहरण का आरोप, थाने में हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र से महिला को उसके बेटे सहित गैर समुदाय का युवक ले गया है। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी व महिला को वापस कराने की मांग को लेकर सोमवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और हंगामा किया। बाद में पुलिस के समझाने व कार्रवाई के आश्वासन शांत हुए।
पुलिस को बताया गया कि महिला की मुलाकात शमशाद मार्केट निवासी गैर समुदाय के युवक से हो गई। इस बीच दोनों में नजदीकियां हुईं और रविवार को पति के काम पर जाने के बाद युवक महिला को उसके बेटे सहित संग ले गया। महिला घर से 22 हजार नकद व जेवरात भी लेकर गई है। काम से लौटे पति को जब जानकारी हुई तो पुलिस के पास भी पहुंचा। मगर पुलिस ने उसे टरका दिया। उसने हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों से संपर्क किया। सोमवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
इस मामले में तत्काल पुलिस ने आरोपी आले अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब कार्यकर्ता शांत हुए। इस मौके पर हिंदू जागरण मंच के प्रदेश मंत्री पुष्पेन्द्र जादौन, शशांक वशिष्ठ, तरुण आर्य, राजा चौधरी, सतीश चौधरी, रहीशपाल, योगेश, मानपाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।