फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः बारिश से स्मार्ट सिटी की सड़कें डूबीं

Tue, 19 Oct 2021 12:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
गुरूद्वारा रोड पर बारिश के बाद हुआ जलभराव। - फोटो : CITY OFFICE
रविवार रात से सोमवार की देरशाम तक लगातार बारिश होने से स्मार्ट सिटी की सड़कें जलमग्न हो गईं। शहर में पाइप लाइन एवं सीवर लाइन डालने के लिए खोदी गईं सड़कें मुसीबत साबित हो रही हैं। गड्ढों में वाहन फंस रहे हैं और बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इसके अलावा, त्योहार के समय में बारिश होने से कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कुछ क्षेत्रों में दुकानदार जलभराव से दुकान का समान बचाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

रविवार रात से सोमवार देरशाम तक हुई बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। नगर निगम के जवाहर भवन एवं कचहरी रोड में जलभराव है। शहर का हृदय स्थल सेंटर प्वाइंट, स्टेशन रोड, मैरिस रोड, रामघाट रोड, पीएसी, श्यामनगर, गुरुद्वारा रोड, सुदामापुरी, रसलगंज, सराय हकीम, आगरा रोड रूसा हॉस्पिटल के पास, गूलर रोड, विद्यानगर, दुर्गाबाड़ी सहित शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया है।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय की इमरजेंसी के पास जलभराव हो गया। वहीं पर मंडलायुक्त का आवास भी है। रावण टीला में पाइप लाइन की खुदाई के कारण लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। सुबह में कई वाहन गड्ढे में फंस गए। संजय गांधी कॉलोनी में भी यहीं हाल है। पार्षद कुलदीप पांडेय ने बताया कि महावीरगंज, घुड़ियाबाग, कनवरीगंज, गूलर रोड आदि में भी गड्ढों से लोग परेशान है। लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। दरअसल बारिश के कुछ घंटे बाद कुछ क्षेत्रों से पानी उतर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने जारी किया अलर्ट
अलीगढ़। रविवार रात से लगातार हो रही बारिश एवं अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए नगर आयुक्त गौरांग राठी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि जर्जर भवन एवं निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए आश्रय स्थल में इंतजाम किया गया है। नगर निगम कंट्रोल रूम (7500441344) को निरंतर कार्यशील रखा गया है। पंपिंग स्टेशनों को पूरी क्षमता से चलाने का निर्देश दिया गया है। नगर आयुक्त ने कहा कि जलनिकासी के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। शहरवासियों से सहयोग की अपेक्षा है।

बारिश से गड्ढे भरने के कार्य में व्यवधान
शासन के निर्देश पर नगर निगम द्वारा सड़क के गड्ढों को भरने का कार्य चल रहा था। दो दिन से हो रही बारिश के कारण कार्य में व्यवधान उत्पन्न हुआ है। नगर निगम के अवर अभियंता अशोक कुमार भाटी ने बताया कि गड्ढे भरने का काम करीब 50 प्रतिशत हो गया है। विक्रम कॉलोनी, शहंशाह वाली पुलिया से बन्नादेवी क्वार्टर तक, जीटी रोड नुमाइश मैदान के सामने से वर्कशॉप तक, बन्नादेवी क्वार्टर से होली चौक होते हुए सराय रहमान नाले तक, अशोकनगर से योगेश पार्षद के मकान के आसपास तक, जमालपुर एवं हमदर्द नगर नाले के बराबर सड़क पर, टीकाराम कॉलोनी पार्क में तीनों तरफ व लिंक गलियों में, चंदनिया मरघट से ज्योतिनगर चौराहा तक, किशनपुर तिराहे से किशनपुर व हरिओम अपार्टमेंट तक, सुरक्षा विहार रोड, जीटी रोड से बीएसए कार्यालय वाली सड़क, केलानगर चौराहे से रामघाट रोड, फ्रेंड्स कॉलोनी में ट्रांसफार्मर से नगला मल्लाह रोड तक, देहलीगेट चौराहे से तहसील चौराहे तक गूलर रोड पर, देहलीगेट चौराहे से हीरानगर चौराहे तक के अतिरिक्त अन्य कई सड़कों को गड्ढा मुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि बारिश छूटने के बाद काम प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed