फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः टप्पल में ब्रांडेड कंपनियों के पैक में बेचा जा रहा था नकली बीज

Fri, 08 Oct 2021 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
टप्पल में ब्रांडेड कंपनियों के पैक में सरसों समेत अन्य फसलों का नकली बीज बेचे जाने की सूचना पर कृषि विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को आरोपी फर्म पर छापा मारा। इस दौरान बिना लाइसेंस बीज की बिक्री पाई गई। सरसों के बीज का नमूना भरा गया। बरसीम, धनिया, पालक, मक्का, गाजर व मटर का संदिग्ध बीज सीज कर दिया गया। आरोपी फर्म स्वामी के खिलाफ टप्पल थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन

ट्रूू बाडी कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड नोएडा के एसोसिएट अजीत कुमार व अमर सिंह ने कृषि विभाग को सूचना दी थी कि टप्पल स्थित मैसर्स आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र हजियापुर डेयरी प्रतिष्ठान से सरसों समेत अन्य फसलों का नकली बीज कोरटेवा बीज कंपनी की पैकिंग में बेचा जा रहा है। जिला कृषि अधिकारी डा.रामप्रवेश के नेतृत्व में कृषि टीम ने बृहस्पतिवार को आरोपी फर्म पर छापा मारा। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि प्रतिष्ठान पर कल्यानपुर पोस्ट करनपुर टप्पल निवासी सुभाष सिंह मिले। वह बीज बिक्री का लाइसेंस नहीं दिखा सके।
विज्ञापन

फर्म में उपलब्ध संदिग्ध सरसों की प्रजाति 45एस 46 का नमूना भरा गया। अन्य कंपनियों के बीज बरसीम कावेरी सीड्स 75 किलो, धनियां इटेलियन हीरो एक 500 ग्राम पैकेट, पालक लक्ष सीड्स 500 ग्राम के तीन पैकेट, मक्का कोरटेवा सीड्स चार किलो, गाजर डाक्टर सीड 500 ग्राम, मटर केएस10 तीन किलो को सीज कर दिया गया। फर्म की बिक्री पर प्रतिबंध लगाते हुए सारा माल फर्म स्वामी की सुपुर्दगी में दे दिया गया। इस मामले में बीज नियंत्रक आदेश 1983 के उल्लंघन मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी फर्म स्वामी कल्यानपुर पोस्ट करनपुर टप्पल निवासी सुभाष सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। टीम में वरिष्ठ सहायक हरीश कुमार, जीप चालक धर्मवीर सिंह, जमील अहमद, अमित सैनी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed