फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः सरकारी अस्पतालों में पैसे मांगे जाएं तो करें शिकायत

Sat, 25 Sep 2021 02:05 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
सरकारी अस्पतालों में पैसे
विज्ञापन

मांगे जाएं तो करें शिकायत
प्वाइंटर
05712420151 तथा 05712420141 पर करें शिकायत
शिकायतकर्ता का नाम पता गुप्त रखा जाएगा : डीएम
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने कार्यभार संभालने के बाद से लगातार सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण जारी रखा है। इन निरीक्षणों के बाद उनके संज्ञान में आया कि ठा. मलखान सिंह जिला अस्पताल, पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय एवं जनपद के प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्चा बनवाने, इलाज कराने, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, खून की जांच या भर्ती कराने, वैक्सीन लगवाने, कोविड की जांच कराने आदि के नाम पर मरीजों अथवा उनके तीमारदारों से पैसे की मांग की जा रही है। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने इस पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए सीडीओ अंकित खण्डेलवाल को निर्देशित किया है।

सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने कहा है कि किसी भी सरकारी अस्पताल में इलाज से संबंधित उपलब्ध सुविधा के नाम पर कोई पैसा नहीं लिया जाता है। अगर कोई पैसा मांगता है तो कंट्रोल रूम के दो टेलीफोन नंबरों 05712420151 तथा 05712420141 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायतकर्ता का नाम व विवरण गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed