{"_id":"614cd9268ebc3e04585c4246","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali273985846","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः छह हजार की नौकरी के लिए 90 फीसदी अंक वाले भी कतार में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः छह हजार की नौकरी के लिए 90 फीसदी अंक वाले भी कतार में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशीष श्रीवास्तव
छह हजार रुपये प्रति माह के मानदेय वाली पंचायत सहायक की नौकरी के लिए दसवीं एवं बारहवीं में 90 फीसदी अंक पाने वालों ने भी आवेदन किया है। इनके अलावा, एमएससी, एमए, एमबीए समेत अन्य व्यावसायिक एवं शैक्षिक डिग्री धारक भी कतार में हैं। ये तस्वीर जिले में रोजगार की स्थिति को बयां करने के लिए काफी है।
शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायतों को ग्राम सचिवालय के रूप में विकसित करते हुए यहां पंचायत सेवा भवन तैयार किए जा रहे हैं। इन पंचायत सेवा भवनों में शासन ने पंचायत सहायक, अकाउंटेंट व डाटा एंट्री आपरेटरों की तैनाती के आदेश दिए हैं। जिले की सभी 867 ग्राम पंचायतों में इनकी तैनाती होनी है। छह हजार रुपये प्रति माह के मानदेय पर रखे जाने वाले इन पंचायत सहायकों के पद के लिए जिले में छह हजार से अधिक आवेदन किए गए हैं। जिलास्तरीय समिति ने जांच की तो इनकी शैक्षिक योग्यता देखकर सदस्य हैरान रह गए।
किसी के सीबीएसई बोर्ड के दसवी व बारहवीं की परीक्षा में 90 फीसदी या उससे अधिक अंक हैं। आवेदकों में एमएससी, बीएससी, एमए अथवा व्यावसायिक पाठ्यक्रम एमबीए, बीबीए समेत अन्य कोर्स वाले भी हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि कई के तो 90 फीसदी से अधिक अंक हैं और कई एमबीए, बीबीए समेत अन्य कोर्स किए अभ्यर्थी भी हैं।
विज्ञापन
362 पंचायत सहायकों का चयन फाइनल
अलीगढ़। डीपीआरओ ने बताया कि अब तक 362 अभ्यर्थियों के चयन की संस्तुति हो चुकी है। इनके अनुबंध पत्र इस सप्ताह जारी हो जाएंगे। 208 अभ्यर्थियों के चयन के लिए जिला स्तरीय समिति प्रपत्रों की जांच में लगी हुई है। शेष 297 अभ्यर्थियों के प्रपत्रों की जांच होनी बाकी है।