{"_id":"6148e1258ebc3e482430b212","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2737175196","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः छात्रा की पिटाई करने पर शिक्षक सुमित निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः छात्रा की पिटाई करने पर शिक्षक सुमित निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड लोधा के संविलियन विद्यालय, रामनगर में छात्रा कुमकुम की पिटाई करने पर सहायक अध्यापक सुमित कुमार को बीएसए सतेंद्र कुमार ने निलंबित कर दिया। बीएसए ने यह कार्रवाई खंड शिक्षा अधिकारी की संस्तुति पर की है।
दो अगस्त 2021 को विद्यालय में कक्षा दो की छात्रा कुमकुम ने शिक्षक सुमित कुमार द्वारा पीटे जाने की शिकायत परिजनों से की थी। कुमकुम के साथ दादी श्याम देवी पिटाई की शिकायत प्रधानाध्यापक से करने विद्यालय आईं थीं। इसके बाद 4 अगस्त 2021 श्याम देवी ने नातिन व स्वयं को चांटा मारने की लिखित शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी लोधा से की थी। खंड शिक्षा अधिकारी जांच में विद्यालय में कार्यरत अन्य शिक्षकों ने अवगत कराया कि श्याम देवी को चांटा मारने की बात गलत है। जांच में अध्यापक सुमित ने छात्रा की पिटाई की बात स्वीकार की।
खंड शिक्षा अधिकारी के अनुसार, विभागीय नियमानुसार छात्र-छात्रा की पिटाई करना किसी भी दशा में उचित व वैधानिक नहीं है। इसलिए सुमित कुमार के खिलाफ कठोर कार्रवाई की संस्तुति दी जाती है। उनकी संस्तुति पर बीएसए सतेंद्र कुमार ने दोषी अध्यापक सुमित कुमार को निलंबित कर दिया। निलंबित सुमित कुमार को प्राथमिक विद्यालय हिरनौटी लोधा से संबद्ध कर दिया गया है। सुमित कुमार राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के विकास खंड लोधा के मंत्री भी हैं।