{"_id":"6143a9318ebc3e5acc32beec","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2733786144","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः राहुल गांधी की बुद्धि शुद्धि के लिए भाजपाइयों ने किया हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः राहुल गांधी की बुद्धि शुद्धि के लिए भाजपाइयों ने किया हवन
विज्ञापन
राहुल गांधी की बुद्धि शुद्धि के लिये हवन करते भाजपाई।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएसएस एवं भाजपा को लेकर दिए गए राहुल गांधी के बयान से आक्रोशित भाजपा नेता राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को भाजपाइयों ने राहुल गांधी की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन का किया।
भाजपा के महानगर मंत्री संदेश राज वाल्मीकि के नेतृत्व में अचलताल पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन किया गया। पं. प्रदीप महाकाल एवं अनिल पंडित द्वारा हवन यज्ञ संपन्न कराया गया। संदेश राज वाल्मीकि ने कहा कि हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
राहुल गांधी इच्छाधारी इंसान हैं, जो समय-समय पर अपना रूप बदल लेते हैं। कभी टोपी, कभी जनेऊ एवं कभी पगड़ी धारण कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक राहुल गांधी देश की जनता के सामने माफी नहीं मांगते, विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा। संदेश राज ने कहा कि 17 सितंबर को थाना गांधी पार्क में राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग करेंगे। इस अवसर पर राज कमल सोनकर, अजय सिंह, प्रदीप वाल्मीकि, धीरज चौहान, विशाल शर्मा, राकेश सहाय, अजीत, अमित देव चौहान, विपिन, चंचल, दीपक माहौर आदि मौजूद थे।