{"_id":"6140f12c8ebc3ebd877011d4","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali273195014","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः विवि के शिलालेख पर सीएम योगी के पास ही लिखा गया डिप्टी सीएम का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः विवि के शिलालेख पर सीएम योगी के पास ही लिखा गया डिप्टी सीएम का नाम
विज्ञापन
राजा महेन्द्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय का शिलालेख।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी के साथ उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि के शिलान्यास समारोह में हरेक व्यवस्था को पूरा कराने में भरपूर सहयोग किया। शायद यही वजह थी कि अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद सिर्फ उनका ही नाम लिया। यही नहीं, प्रधानमंत्री ने आते जाते वक्त उनको अभिवादन भी किया। राज्य विवि का मॉडल देखने के दौरान पीएम मोदी ने सीएम योगी और डिप्टी सीएम से पूरी जानकारी की।
डिफेंस कॉरिडोर के डिस्प्ले बोर्ड के पास भी तीनों नेताओं ने वार्ता की और प्रोजेक्ट की प्रगति देखी। खास बात ये भी है कि विवि के शिलान्यास शिलालेख पर सीएम योगी के ठीक बराबर पर ही डिप्टी सीएम का नाम लिखा गया है।
गौर हो कि पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन के बाद डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा 23 अगस्त को अलीगढ़ आए थे। पहली सितंबर को उनकी तेरहवीं में शामिल होने से पहले उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी। राज्य विवि का शिलान्यास समारोह उसी दौरान तय हो रहा था, केवल प्रधानमंत्री का समय मिलना बाकी था। पीएमओ से समय मिलते ही इसकी तैयारियां शुरू हो गई। सीएम योगी के साथ डिप्टी सीएम ने पहले 8 सितंबर और उसके बाद 13 सितंबर को निरीक्षण कर शिलान्यास समारोह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आठ सितंबर को तो सीएम योगी के निरीक्षण के बाद उन्होंने जायजा लिया था। उस दिन वह दिल्ली से आए थे और वापस दिल्ली चले गए थे।