फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

राजा महेंद्र प्रताप विवि बनाकर पीएम मोदी ने की साजिश : नदीम

Fri, 17 Sep 2021 09:12 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:12 PM IST
विज्ञापन
Aligarh news
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष मोहम्मद नदीम अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि एएमयू के होते हुए उसकी बगल में दूसरी यूनिवर्सिटी (राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय) बनाकर उन्होंने साजिश की है।
विज्ञापन

नदीम अंसारी ने कहा कि एएमयू के शताब्दी समारोह पर वर्चुअल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एएमयू को मिनी इंडिया बताया था, जो अब केवल दिखावा निकला। पूर्व उपाध्यक्ष ने चुटकी लेते हुए कहा कि ‘साहब’ को एएमयू मिनी इंडिया लगती थी, लेकिन बगल में दूसरी यूनिवर्सिटी (राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय) खड़ी करने की क्या जरूरत थी, वो भी एएमयू से पढ़े हुए जाट राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर, जिन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी को हराया था। दरअसल, देश का जाट इस साजिश को समझ रहा है और आपके (नरेंद्र मोदी) षड्यंत्र को भी। नदीम ने कहा कि जब मिनी इंडिया को आगे ही बढ़ाना था तो फिर मोटा बजट देकर और उसे अच्छा बनाते, लेकिन मोदी ने दूसरी यूनिवर्सिटी खड़ी करके साजिश की है। मोदी की करनी और कथनी में अंतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed