{"_id":"612d2f938ebc3eb25e1a79d5","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali271937317","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः दूसरी बार का राशन अब शुल्क देकर मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः दूसरी बार का राशन अब शुल्क देकर मिलेगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महीने में दो बार मुफ्त राशन की व्यवस्था पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। अब महीने में एक बार नि:शुल्क और एक बार मूल्य चुका कर राशन लिया जा सकेगा। आगामी सितंबर से पात्र उपभोक्ताओं एक बार ही मुफ्त राशन मिलेगा। दूसरी बार के राशन के लिए उपभोक्ताओं को सस्ती दरों की निर्धारित कीमत चुकानी होगी। केंद्र सरकार मुफ्त में राशन देगी, लेकिन प्रदेश सरकार सस्ती दरों पर अनाज देगी।
कोरोना संक्रमण काल में गरीबों के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार ने महीने में दो बार राशन देने की व्यवस्था दी थी। जिससे हजारों लोगों को बड़ी राहत मिली थी। इसमें प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल शामिल था। अब दूसरी बार राशन लेने वालों को दो रुपये प्रति किलो गेहूं और तीन रुपये प्रति किलो चावल के लिए देने होंगे। जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार सोनी ने बताया कि कोरोना के चलते जून से मुफ्त राशन बंट रहा था। अब महीने में एक बार मुफ्त व दूसरी बार सस्ते दामों में राशन मिलेगा। उन्होंने बताया कि अगर किसी ने अगस्त का राशन नहीं लिया है तो मंगलवार को अंतिम मौका है। पीओएस मशीन में अंगूठा लगाने में कोई दिक्कत है तो भी मोबाइल के ओटीपी से राशन मिलेगा।