फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः लखपति किसानों और अन्य कार्डधारकों की होगी जांच

Fri, 20 Aug 2021 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
जिले के 150 किसान लखपति होने के बाद भी राशन कार्ड बनवाकर सरकारी दर पर राशन खरीद का लाभ उठा रहे हैं। शासन स्तर से यह खुलासा होने के बाद जिले के 6.41 लाख पात्र गृहस्थी और 24596 अंत्योदय राशन कार्ड धारक भी जांच के दायरे में आ गए हैं। दरअसल, जिले में हजारों लोगों ने फर्जी आय प्रमाण पत्र के सहारे राशन कार्ड बनवा लिए हैं। अब जिला पूर्ति विभाग इन कार्ड धारकों की जांच कराएगा।
विज्ञापन

जिले में 6.64 लाख पात्र गृहस्थी कार्ड धारक हैं। इनको हर माह प्रति यूनिट यानी कार्ड पर दर्ज प्रति व्यक्ति के हिसाब से 5 किलो राशन दिया जाता है। अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को 35 किलो राशन प्रति कार्ड पर दिया जाता है। पात्र गृहस्थी कार्ड बनवाकर यही लाभ जिले के 150 किसान भी उठा रहे हैं। इन किसानों को शासन ने हाल में पकड़ा है। दरअसल, धान खरीद की एवज में सरकार ने इस बार सीधे किसानों के खाते में धनराशि ट्रांसफर की थी। शासन ने जिन 150 किसानों को चिह्नित किया है। उनको धान खरीद की एवज में सरकार ने तीन-तीन लाख रुपये से अधिक का भुगतान किया है। यही भुगतान किसानों के अपात्र पाए जाने का कारण बना है। पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों की पात्रता की शर्त है कि शहरी क्षेत्र में तीन लाख प्रतिवर्ष से अधिक आय और ग्रामीण क्षेत्र में दो लाख से अधिक की प्रतिवर्ष आय वाले लोगों को अपात्र माना जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार सोनी ने बताया कि कई लोग घालमेल कर फर्जी आय प्रमाण पत्र बनवा लेते हैं। इनकी अब जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed