फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

रक्षाबंधन पर अकबर का पूरा दिन राखी बंधवाने में गुजर जाता था : इरफान हबीब

Thu, 19 Aug 2021 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
प्रो. इरफान हबीब। - फोटो : CITY OFFICE
दीपक शर्मा
विज्ञापन

मुगल काल में रक्षाबंधन त्योहार के विषय में प्रसिद्ध इतिहासकार प्रोफेसर इरफान हबीब कहते हैं कि अकबर और जहांगीर दोनों ही इस त्योहार को बेहद धूमधाम से मनाया करते थे। विवरण मिलता है कि बहुत धूम इस त्योहार की रहती थी। जहांगीर तो आम जनता में शामिल लोगों से भी राखियां बंधवाते थे। जिक्र मिलता है कि कलाई के साथ ही उनका पूरा हाथ राखी के धागों से भर जाया करता था।
प्रोफेसर इरफान हबीब कहते हैं कि अकबर के राजपूत राजाओं के साथ वैवाहिक और पारिवारिक संबंध थे। राजपूत अकबर के दरबार में महत्वपूर्ण पदों पर थे। इसलिए अकबर ने रक्षाबंधन के दिन खास तौर से दरबार में राखी बंधवाने की परंपरा की शुरुआत की, लेकिन देखा यह गया कि इतने लोग बादशाह को राखी बांधने आने लगे कि पूरा-पूरा दिन ही निकल जाया करता था। इसके बाद अकबर ने इस प्रथा को बंद कर दिया। इसका कारण यही था कि दरबार का पूरा समय बिना किसी अन्य कामकाज के समाप्त हो जाया करता था। बाद में जहांगीर ने लिखा है कि वह अपने पिता की तरह रक्षाबंधन पर राखी बंधवाने की परंपरा की शुरुआत करना चाहते हैं।
विज्ञापन

प्रोफेसर इरफान हबीब कहते हैं कि संभवत जहांगीर को यह लगता था कि उससे बहुत सारे लोग मिलने नहीं आएंगे। इस तरह राखी और रक्षाबंधन मुगल दरबार में लंबे समय तक एक शानदार परंपरा के रूप में बना रहा। बाद के मुगल शासकों की अगर बात की जाए तो मोहम्मद शाह के होली खेलने का जिक्र मिलता है। इसके साथ ही यह माना जाता है कि वह रक्षाबंधन का त्योहार भी दरबार के स्तर पर मनाते होंगे, क्योंकि वह काफी हद तक अपने आप को अकबर और जहांगीर की तरह प्रदर्शित करना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed