{"_id":"6116c6dd8ebc3eada979358d","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2706662153","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः सूदखोरों की दहशत में जी रहा नामचीन सराफा कारोबारी परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः सूदखोरों की दहशत में जी रहा नामचीन सराफा कारोबारी परिवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के रेलवे रोड इंदिरा मार्केट का नामचीन सराफा कारोबारी परिवार इन दिनों सूदखोरों की दहशत में जी रहा है। आलम ये है कि कभी भी सूदखोर दुकान पर आकर अभद्रता कर जाते हैं और हथियार दिखाकर जान माल की धमकी दे जाते हैं। मानसिक तनाव में जी रहे सराफा के बेटे ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई है। जिसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
आईटीआई रोड के रहने वाले अमन ज्वैलर्स के स्वामी अमन के पुत्र तन्मय गुप्ता ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान दिए शिकायती पत्र और दिखाए सीसीटीवी फुटेज में दबंग सूदखोरों का किस्सा बताया। तन्मय के अनुसार कारोबारी सिलसिले में चल रहे लेनदेन के क्रम में कुछ साल पहले पिता ने शहर के कुछ लोगों से ब्याज पर करीब डेढ़ करोड़ रुपया कर्ज लिया था। जिसकी एवज में अब तक ब्याज सहित 4 करोड़ रुपये का भुगतान भी कर दिया गया है। जिसका एक-एक हिसाब शिकायत के साथ पेश किया गया है। इस दौरान कोरोना कॉल में कारोबार बंद होने के बीच भी कर्ज चुकाया। बावजूद इसके इन सूदखोरों ने ब्याज सहित 4 करोड़ रुपये का कर्ज खड़ा कर रखा है।
आए दिन सूदखोर उनके घर या दुकान पर पहुंचकर धमकाते हैं। दुकान पर बैठे ग्राहकों तक को धमकाकर भगा देते हैं। कभी दुकान की चाभी छीनने की धमकी देते हैं तो कभी हथियार दिखाकर जान माल की धमकी देते हैं। इससे पूरा परिवार दहशत में जी रहा है और मानसिक तनाव में है। आलम है कि या तो परिवार आत्महत्या को मजबूर होगा या फिर सड़क पर आ जाएगा। इसे लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय ने डीआईजी रेंज को मामले में जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस पर बन्नादेवी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। तन्मय की ओर से सभी साक्ष्य पुलिस को सौंप दिए गए हैं। पीड़ित ने पुलिस से मुकदमे का अनुरोध किया है।