{"_id":"6110301b8ebc3e7b2b222246","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali270224699","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः मोदी गद्दी छोड़ों का नारा आज होगा बुलंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः मोदी गद्दी छोड़ों का नारा आज होगा बुलंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की याद में किसान सोमवार को मोदी गद्दी छोड़ो और कारपोरेट भारत छोड़ो का नारा बुलंद करेंगे। संयुक्त मोर्चा के बैनरतले पान दरीबा, गुप्ता होटल के पास सुबह 11 बजे से किसान संगठनों की सभा मेें तीनों कृषि कानूनों की वापसी, चारों श्रम कानून रद्द करने, एमएसपी की कानूनी गारंटी, संशोधित बिजली कानून की वापसी, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दे पर सरकार को घेरेंगे। इस अवसर पर जन आंदोलन को तेज करने पर भी चर्चा होगी।
मोर्चा संयोजक शशिकांत ने बताया कि सभा में भारतीय किसान यूनियन टिकैत, भारतीय किसान यूनियन अंबावता, अखिल भारतीय किसान सभा, किसान सभा अजय भवन, बेरोजगार मजदूर किसान यूनियन, भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति, किसान मजदूर संगठन, क्रांतिकारी किसान यूनियन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जुटेंगे। उन्होंने कहा कि नौ अगस्त को देशभर के किसान मजदूरों ने अंग्रेजों भारत छोड़ो के नारे पर आजादी की अलख जलाई थी। ठीक इसी प्रकार किसान संगठन मोदी गद्दी छोड़ो और कारपोरेट भारत छोड़ों का नारा बुलंद करेंगे। उन्होंने ऐलान किया कि जब तक किसान संगठनों की मांगे नहीं मानी जाएंगी तब तक संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।