फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः नई यूनिट में 50 मेगावाट बिजली का उत्पादन शुरू

Sat, 07 Aug 2021 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
आशीष निगम
विज्ञापन

हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर में नई बनी 660 मेगावाट की यूनिट में सिंक्रोनाइजेशन की प्रक्रिया तेजी से पूरी हो रही है। यहां 50 मेगावाट बिजली उत्पादन का ट्रायल शुरू हो गया है। सितंबर के आखिरी तक 660 मेगावाट की पूरी क्षमता पर लाया जाएगा। बुधवार को ऊर्जा निगम के चेयरमैन एम देवराज ने हरदुआगंज तापीय परियोजना का निरीक्षण किया था।
पावर हाउस के नवागत महाप्रबंधक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि नई यूनिट में क्षमता के अनुसार धीरे धीरे लोड बढ़ा कर उसको पूरी उत्पादन क्षमता पर लाया जाएगा। वर्तमान में 250-250 मेगावाट की आठ और नौ नंबर यूनिटों में उत्पादन हो रहा है। 8 नंबर यूनिट में कुछ मरम्मत के बाद उत्पादन शुक्रवार शाम चार बजे के बाद शुरू कर दिया गया है। 105 मेगावाट की सात नंबर यूनिट में उत्पादन जल्द ही शुरू होगा। बिजली की मांग कम होने पर बारिश के वक्त इसका उत्पादन अधिक खर्च के कारण बंद कराया गया था।
विज्ञापन

इस तरह से परियोजना में इस सप्ताह के अंत तक 605 मेगावाट का उत्पादन यथावत हो जाएगा। इसमें बहुत जल्द 50 मेगावाट बिजली की बढ़ोत्तरी होगी, जो नई यूनिट के ट्रायल से बन रही है। सितंबर में सभी यूनिटों को मिला कर 1265 मेगावाट का उत्पादन शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि सिंक्रोनाइजेशन की पूरी प्रक्रिया में वक्त जरूर लग रहा है, लेकिन इससे मशीनरी को बेहतर ढंग से प्रयोग में लाने में मदद मिलेगी, क्योंकि 660 मेगावाट की यूनिट सिंगल मशीन यूनिट है, इसलिए काम में थोड़ा वक्त लगता है। उन्होंने बताया कि चेयरमैन ने तोशीबा कंपनी को इस काम को जल्द से जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed