फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

दोस्त ने उधार वापस मांगा तो उड़ा दी उसकी मौत की खबर

Fri, 06 Aug 2021 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
बन्नादेवी क्षेत्र में एक अजीब-ओ-गरीब मामला सामने आया है। यहां दोस्ती में हुई लेनदेन में एक दोस्त ने दूसरे की मृत्यु का संदेश सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब उसे यह खबर मिली तो दंग रह गया। अब पीड़ित ने मामले में तहरीर दी है। पुलिस स्तर से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सरसौल के इलेक्ट्रीशियन जितेंद्र की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि उसने भाई जी नगर में रहने वाले अपने एक दोस्त को ही 14000 रुपये उधार दिए थे। नियत समय पर जब वह रुपये मांगने लगा तो उसे टरकाया जाने लगा। एक दिन उसके साथ अभद्रता कर दी और गाली गलौज करते हुए धमकी देकर भगा दिया। इतना ही नहीं, इसके बाद आरोपी पक्ष ने जितेंद्र की मृत्यु का संदेश उसका फोटो लगाकर अपनी आईडी से वायरल कर दिया। इस पर जितेंद्र के प्रति संवेदना व्यक्त करने के संदेश आने लगे और उसके परिचितों, रिश्तेदारों व परिवार तक यह खबर पहुंची तो सभी दंग रह गए। इस पर पीड़ित की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। जिसमें उसने खुद की जान को भी खतरा बताया है। इस मामले में इंस्पेक्टर बन्नादेवी विनोद सिंह कहते हैं कि लेनदेन के विवाद में यह घटना हुई है। आरोपी को पुलिस भेजकर बुलाया गया है। साक्ष्य भी पीड़ित ने दिए हैं। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed