फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः 30 अगस्त तक फाइनल होगी महायोजना 2031

Fri, 30 Jul 2021 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
जिले के समग्र विकास के लिए हर दस साल में बनने वाली महायोजना 2031 अगस्त तक फाइनल होगी। प्रमुख सचिव आवास दीपक कुमार ने बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से महायोजना के क्रियान्वयन की समय सीमा तय कर दी है। उन्होंने प्राधिकरण के अधिकारियों से अभी से तैयारियां शुरू करने को कहा है।
विज्ञापन

आगामी दस वर्षों में जिले के विकास का खाका खींचने के लिए महायोजना 2031 तैयार हो रही है। कंसल्टेंट कंपनी ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ लोकल सेल गवर्नमेंट इस समय महायोजना का फाइनल ड्राफ्ट तैयार करने में जुटी है। यह ड्राफ्ट 30 जुलाई तक फाइनल होने के आसार हैं। कंपनी की अधिकारी संतोष चौधरी ने बताया कि ड्राफ्ट का कुछ हिस्सा शासन को भेज दिया गया है। कुछ आपत्तियों का निस्तारण कर शुक्रवार तक ड्राफ्ट फाइनल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता डीएस भदौरिया ने बताया कि महायोजना का फाइनल प्रारूप जिले के विकास की संभावनाओं पर आधारित होगा। प्राधिकरण के क्षेत्र में शामिल हुए 407 ग्रामों में क्षेत्र के महत्व के हिसाब से विकास कराया जाएगा। अंडला में डिफेंस कॉरिडोर एवं ख्यामई में बन रहे इंडस्ट्रियल पार्क के आसपास के क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ने की अपार संभावनाएं हैं। इसके अलावा ग्रुप हाउसिंग समेत अन्य आवासीय योजनाओं के क्रियान्वयन की रूपरेखा तैयार होगी। शहर की जलभराव व जाम की समस्या से निपटने के लिये कार्यदायी संस्था द्वारा दिए गए सुझावों के अनुरूप काम कराए जाएंगे। फिलहाल तो फाइनल ड्राफ्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। ड्राफ्ट आने के बाद जनता से आपत्तियां मांगी जाएंगी। इन आपत्तियों के निस्तारण के बाद विकास का खाका खींचने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed