फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः हटाए गए थाना छर्रा के प्रभारी, अन्य थानों के प्रभार में भी फेरबदल

Wed, 28 Jul 2021 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर एसएसपी ने थाना छर्रा के प्रभारी अश्वनी कौशिक को वहां से हटाकर थाना को क्वार्सी स्थानांतरित कर दिया है। इसके अलावा गैर जनपद से आए दो निरीक्षकों को तैनाती दी गई है। साथ ही दो थानों को अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक क्राइम दिए गए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी ने 23 जुलाई को थाना छर्रा का मुआयना किया था। इसमें पाया गया था कि थाना छर्रा के प्रभारी ने एनसीआर की जांच में दो दिन और रिपोर्ट दर्ज होने के तीन दिन बाद भी घटनास्थल का निरीक्षण नहीं किया था।
विज्ञापन

इसके अलावा थाने पर आने वाले लोगों की समस्याएं सुनने, अभिलेखों का रखरखाव और थाना प्रबंधन में भी खामियां मिली थी। इसी के कारण उनको थाना क्वार्सी भेज दिया। इनके स्थान पर प्रमोद कुमार को पुलिस लाइन से थाना छर्रा भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंशीधर पांडे को पुलिस लाइन से थाना गांधी पार्क का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। थाना गांधी पार्क के प्रभारी निरीक्षक रहे हरि भान सिंह को थाना गोंडा का प्रभारी बनाया गया है। थाना गोंडा के प्रभारी निरीक्षक रहे अनिल कुमार को कोतवाली नगर स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed