फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः दुकानों में पानी घुसने पर स्वर्ण जयंती नगर में जाम व प्रदर्शन

Thu, 22 Jul 2021 12:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
स्वर्ण जयंती नगर स्थित ऑरापर्ल मार्केट में भरा नाले का पानी । - फोटो : CITY OFFICE
महानगर के स्वर्ण जयंती नगर स्थित औरा पर्ल अपार्टमेंट के बाहर बेसमेंट की दुकानों में नाले के ओवरफ्लो से हुआ जलभराव दुकानदारों के गुस्से का कारण बन गया। यहां दुकानदारों ने स्वर्ण जयंती नगर के मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर उग्र प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

खबर पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल समझाकर जाम खुलवाया और नगर निगम अधिकारियों से वार्ता की। साथ में फायर स्टेशन से ट्राली मंगवाई। इसी बीच नगर निगम से भी ट्राली आ गई। तब जाकर पानी निकल सका। मंगलवार और बुधवार को भारी बारिश के बाद औरा पर्ल अपार्टमेंट के बाहर की दुकानों में व बैंक ऑफ बड़ौदा ब्रांच के नीचे की बेसमेंट की दुकानों में नाले के ओवरफ्लो के चलते पानी घुस गया। दुकानदारों का कहना है कि जलभराव से काफी नुकसान हुआ है। फ्रीज, लैपटॉप सहित अन्य कीमती चीजों को नुकसान हुआ है। नाराज दुकानदारों ने जाम लगाकर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि वार्ड पार्षद ने भी सहयोग नहीं किया। इस सूचना पर पहले इंस्पेक्टर क्वार्सी विजय सिंह बाद में विधायक अनिल पाराशर, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, डॉ.विभव वार्ष्णेय, पार्षद विजय तोमर आदि पहुंच गए। पुलिस के समझाने पर जाम खुल गया। वहीं इंस्पेक्टर ने नगर निगम अधिकारियों से वार्ता की। वहीं विधायक ने एसएसपी से वार्ता कर फायर स्टेशन की ट्राली मंगवाई। वहीं नगर निगम से भी ट्राली मंगवाई गई। काफी प्रयास के बाद शाम को नगर निगम की ट्राली शुरू हो सकी, जबकि फायर स्टेशन की ट्राली ने पानी निकाला। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने बताया कि पंप भेजकर दोनों जगह की दुकानों से पानी निकलवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed