फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः क्रिकेट के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, चले ईंट-पत्थर

Thu, 15 Jul 2021 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के नगला किला में मंगलवार दोपहर क्रिकेट के स्कोर को लेकर हुए विवाद ने देर रात तूल पकड़ लिया। यहां दो समुदायों के लोगों में मारपीट के दौरान पथराव हो गया। इसमें आधा दर्जन लोग जख्मी हुए हैं। खबर पर सीओ तृतीय सहित इलाका पुलिस भी पहुंच गई। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों ओर से मुकदमा दर्ज किया है। सात लोगों को गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन

हुआ यूं कि मिश्रित आबादी वाले नगला किला के बाहर खाली प्लाट में दोपहर में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे, तभी स्कोर को लेकर विवाद हो गया। उस समय तो किसी तरह मामला शांत हो गया। मगर रात में दोनों पक्षों में आमना-सामना होने पर विवाद हो गया और गाली-गलौज के बीच लाठी-डंडे निकल आए। जमकर मारपीट हुई। कुछ लोग घरों की छत पर चढ़ गए और पथराव शुरू कर दिया। चूंकि विवाद दो समुदायों के बीच था, इसलिए इलाके में भगदड़ मच गई। खबर पर सीओ तृतीय समेत थाना पुलिस मौक पर पहुंच गई। पुलिस को देख दोनों ओर से हमलावरों में भगदड़ मच गई। इस मारपीट में प्रदीप, गौरव, भरत व अतुल घायल हुए हैं। वहीं पुलिस ने अहसान, मोहसिन, रोहित दूसरे पश्च से प्रदीप, गौरव, भरत और अतुल को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार इस मामले में प्रदीप की ओर से अहसान, रोहित, अलिया, महताब, आबिद समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं दूसरी ओर से अलिया की तहरीर पर भारत, अतुल, गौरव, प्रदीप आदि पांच पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गाय बांधने के विवाद में चले ईंट-पत्थर
महानगर के देहली गेट क्षेत्र के इंदिरा नगर में लता देवी पत्नी सूरजपाल का आरोप है कि उसके घर के पास खाली प्लाट में गाय बंधती है। साथ में पड़ोसी पूरन की भी गाय बंधती है। इसी विवाद में पड़ोसी ने उनके परिजनों ने गाली-गलौज कर दी। इस विवाद में हमलावरों ने घर में घुसकर मारपीट करते हुए पथराव कर दिया। इस झगड़े में दोनों पक्षों से लता देवी, अनीता आदि घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed