{"_id":"60e89d9b8ebc3e4c1d13f76e","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2677120189","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहकर के बिलों में बकाये पर ब्याज लगाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहकर के बिलों में बकाये पर ब्याज लगाने का विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ व्यापारी संघर्ष समिति ने नगर निगम के यूजर चार्ज के साथ गृहकर के बिलों में बकाया पर ब्याज लगाने का विरोध किया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि जल्द ही नगर आयुक्त से मिलकर समस्या के समाधान की मांग की जाएगी। बताया गया कि व्यापारी नेता स्व. ज्ञान चंद वार्ष्णेय की स्मृति में शहर के अंदर एक द्वार और उनकी प्रतिमा लगवाने का निर्णय लिया गया है। जल्द ही इस पर भी समिति कार्य करेगी।
शुक्रवार को समद रोड स्थित रेस्टोरेंट में प्रेसवार्ता में मुख्य संयोजक अनिल सैंचुरी व मनीष अग्रवाल वूल ने बताया कि पिछले दिनों समिति के पदाधिकारियों की बैठक में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए थे। हरिकिशन अग्रवाल व अन्नू बीड़ी ने बताया कि लोकप्रिय व्यापारी नेता स्व. ज्ञान चंद वार्ष्णेय की स्मृति में महानगर में किसी चौराहे अथवा उपयुक्त स्थान पर एक प्रतिमा लगवाई जाएगी। साथ ही उनकी याद में महानगर में एक स्थायी द्वार विधायक निधि से बनवाने का अनुरोध नगर विधायक संजीव राजा से किया जाएगा। सलाहकार समिति के चेयरमैन संजीव रतन अग्रवाल तथा तूलिका अग्रवाल ने कहा कि 16 जुलाई को महानगर के कुछ उपयुक्त स्थानों पर पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। इस मौके पर रिषि मित्तल, संजीव अग्रवाल, विपिन मित्तल, प्रांजुल अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, तूलिका अग्रवाल आदि मौजूद रहे।