फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

स्कूल खोलने को लेकर प्रबंधकों ने किया मंथन

Mon, 28 Jun 2021 01:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
स्कूल बंद होने से उपजी विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए प्रबंधकों ने रविवार को जिले के तीन अलग-अलग स्थानों पर बैठकें कीं। जिसमें स्कूल खोलने, परीक्षा शुल्क माफ करने, बच्चों की पढ़ाई शुरू कराने से लेकर विभिन्न समस्याओं को रखा गया। कुछ वक्ताओं ने तो यहां तक कहा कि स्कूल बंद होने से छात्र-छात्राओं का नुकसान हो रहा है। पढ़ने की रुचि खत्म हो रही है। सरकार स्कूल नहीं खोलती है तो पांच जुलाई से स्कूल खोल दिए जाएं। कुछ प्रबंधकों ने इसका समर्थन किया तो कुछ प्रबंधक बचते रहे।
विज्ञापन

सासनीगेट स्थित जेएम पब्लिक स्कूल में आयोजित विद्यालय प्रबंधक महासभा की बैठक में उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री नीरज शर्मा ने कहा कि अभिभावक स्कूल खोलने का दबाव बना रहे हैं। वैसे भी दो साल से स्कूल न खुलने पर विद्यार्थियों को बहुत नुकसान हुआ है। कई विद्यार्थी तो ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी कक्षाओं की पढ़ाई पूरी नहीं की। जिसका खामियाजा उन्हें कक्षाओं में भी उठाना पड़ेगा। सरकार स्कूल नहीं खोल रही है तो छात्र हित में पांच जुलाई से स्कूल खोल दिए जाएं। वित्तविहीन शिक्षक महासभा उत्तर प्रदेश के आगरा शिक्षक खंड के प्रभारी पवन शर्मा ने कहा कि डिप्टी सीएम एवं शिक्षा मंत्री ने ट्वीट किया था कि भौतिक रूप से विद्यालय में उपस्थित होकर अगर परीक्षा नहीं होती है तो परीक्षा शुल्क नहीं लेंगे। ऐसे में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का लिया गया परीक्षा शुल्क वापस होना चाहिए। इसके अलावा विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा हुई। इस बैठक में विद्यालय प्रबंधक महासभा के अध्यक्ष उमेश चौधरी, अंतिम कुमार, गौरव गुप्ता, देवराज शर्मा, आईपी सिंह, प्रशांत भारद्वाज, चंद्र बोस, ओमेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed