फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

साप्ताहिक बंदी की उड़ी धज्जियां, खुला शॉपिंग मॉल, खूब हुई खरीदारी

Sun, 27 Jun 2021 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
शासन और प्रशासन के आदेशानुसार शनिवार-रविवार को बाजार में साप्ताहिक बंदी लागू है। इसके बावजूद शनिवार को जीटी रोड पर बंसल नर्सिंग होम के पास स्थित विशाल मेगा मार्ट प्रबंधन ने शनिवार को साप्ताहिक बंदी की खुलेआम धज्जियां उड़ाईं। शॉपिंग मॉल खुला रहा। जिसमें पहुंचने वाले ग्राहकों को खूब खरीदारी कराई गई। ग्राहक आते तो सिक्योरिटी गार्ड ताला खोल देता। ग्राहकों के अंदर जाने पर फिर से ताला लगा दिया जाता। इसी प्रकार दिनभर शॉपिंग मॉल में लोगों का आवागमन लगा रहा।
विज्ञापन

बता दें कि शासन के निर्देशों के क्रम में प्रशासन ने शनिवार-रविवार को अलीगढ़ में साप्ताहिक बंदी लागू कर रखी है। इस दौरान दुकान, शॉपिंग मॉल, कांप्लैक्स और अन्य प्रतिष्ठानों को खोलने पर प्रतिबंध लगाया गया है। शनिवार को लागू प्रतिबंध की जीटी रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट ने धज्जियां उड़ा दीं। बंसल नर्सिंग होम के पास स्थित विशाल मेगा मार्ट अन्य दिनों की तरह शनिवार को भी ग्राहकों के लिए खुला। बस फर्क इतना था कि ग्राहक आने पर सिक्योरिटी गार्ड ताला खोलकर अंदर कर देता। प्रवेश करने के बाद फिर से ताला लग जाता। इतना ही नहीं, अमर उजाला की टीम जब पड़ताल करने पहुंची तो टीम ने घंटों यहां विभिन्न सामान को चुना और खरीदा। जिसका भुगतान भी ऑनलाइन किया गया। जब मैनेजर से विशाल मेगा मार्ट खोलने का कारण पूछा तो जवाब मिला कि ऐसे ही खुलेगा। खरीदारी करने वाले भी तो गुनाह कर रहे हैं। वह क्यों खरीदारी कर रहे हैं। हम तो ऐसे ही खोलेंगे। शॉपिंग मॉल खोलकर जिस प्रकार विशाल मेगा मार्ट ने साप्ताहिक बंदी के नियमों की धज्जियां उड़ाईं तो इसकी जानकारी प्रशासनिक अफसरों को भी दी गई। जिन्होंने कार्यवाही करने का बयान दिया। यहां सवाल उठता है कि आखिर कैसे एक शॉपिंग मॉल साप्ताहिक बंदी की धज्जियां उड़ा सकता है। अगर शॉपिंग मॉल खुल सकता है तो शहर के बाजार को क्यों बंद रखा जाता है।
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी में दुकान, शॉपिंग मॉल, कॉंप्लेक्स तथा अन्य प्रतिष्ठानों को खोलने पर प्रतिबंध लगाया गया है। साप्ताहिक बंदी में किसी प्रकार से शॉपिंग मॉल नहीं खुल सकता है। अमर उजाला की सूचना का संज्ञान लिया है। इलाका थाना पुलिस को आदेशित कर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संदीप केला, एसीएम प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed