{"_id":"60cf9ba98ebc3e32b91fb2c6","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali266059597","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफवाह फैलाने वाले 67 लोग चिह्नित, होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफवाह फैलाने वाले 67 लोग चिह्नित, होगी कार्रवाई
विज्ञापन
पुराने शहर के ऊपरकोट पर बृहस्पतिवार रात हुए घटनाक्रम में अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी क्रम में मुकदमे के बाद अब तक पुलिस ने 67 ऐसे संदिग्ध लोग चिह्नित किए हैं, जिन पर तरह-तरह से अफवाह फैलाने का संदेह है। इनमें से 35 लोग सीसीटीवी में कैद हुए हैं, जबकि 7 लोग ट्विटर हैंडल के जरिये और 25 लोग व्हाट्सएप नंबर के जरिये चिह्नित किए गए हैं। इन सभी का सामाजिक/आपराधिक डोजियर बनाया जा रहा है और इन पर कार्रवाई होगी। साथ में इन लोगों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
ऊपरकोट पर हुए घटनाक्रम को लेकर पुलिस ने सीसीटीवी से 12 ऐसे फुटेज संकलित किए, जिससे घटना पूरी तरह साफ हो गई। समीक्षा में पाया गया कि घटना को तूल देने और अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास हुआ है। इसी कड़ी में पुलिस ने शनिवार रात कोतवाली में फैलाने का मुकदमा धारा 153ए/505(2) के तहत दर्ज किया गया। इस मुकदमे के आधार पर अफवाह फैलाने में अब तक 67 लोग चिह्नित किए गए हैं, जिन्हें एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस के स्तर से नोटिस जारी किए जा रहे हैं। जिन लोगों को चिह्नित किया गया है, उनमें 35 लोग सीसीटीवी के आधार पर संदिग्ध हैं, जबकि 25 व्हाट्सएप नंबर से और 7 ट्विटर हैंडल से संदिग्ध हैं। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि इन सभी लोगों के डोजियर बनवाए जा रहे हैं। साथ में इन्हें नोटिस जारी कर बयान दर्ज करवाने व संलिप्ता स्पष्ट होने पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
ये भी दिए निर्देश
- ट्विटर एवं फेसबुक पर किन-किन लोगों ने गैर प्रमाणित तथ्यों के आधार पर लोगों का भड़काने की कोशिश की, उनके ट्विटर हैंडल व पूर्ण डिटेल साइबर सैल द्वारा द्वारा खंगाली जा रही है ।
विज्ञापन
- मौके पर घायल व्यक्ति को मृत बताने वाले लोगों की सूची थाना पुलिस द्वारा तैयार की जा रही है ।
- वे लोग जिन का आपराधिक इतिहास है और संपूर्ण प्रकरण में विभिन्न वीडियो फुटेज व सोशल मीडिया पर लोगों को उत्तेजित करते हुए सक्रिय दिखाई दिए उनकी भी सूची तैयार की जा रही है।
- उपरोक्त प्रकरण में किस प्रकार के लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर दिया जाए व विवेचना से ऐसे लोगों को चिह्नित करते हुए विधि सम्मत कार्रवाई होगी ।
- अपराध प्रमाणित होने पर ऐसे लोगों को सांप्रदायिक गुंडा की श्रेणी में डालते हुए थाने के अभिलेख में इनका इंद्राज किया जाए, जिससे भविष्य में इन पर निगरानी रखी जा सके ।
- वे लोग जो किसी भी अफवाह को दबा रहे थे और माहौल बिगड़ने से रोक रहे थे ऐसे लोगों को भी चिह्नित किया जाएगा व विभिन्न शांति समितियों का सदस्य बनाया जायेगा ।